July 27, 2024

*थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने आगामी पर्व को देखते हुए निकाला फ्लैग मार्च*

Spread the love


*अमिट रेखा बृजमनगंज* जनपद महराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज में थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने निकाला फ्लैग मार्च लोगो को दिलाया सुरक्षा का भरोसा। इस दौरान धार्मिक स्थल का निरीक्षण भी किया।आगामी पर्व को लेकर स्थानीय पुलिस काफी सतर्क नजर आ रही है।  बुधवार को थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम सहजनवां बाबू रोड़, कोल्हुई रोड़, गल्ला मंडी,मछली मंडी,स्टेट बैंक रोड़, स्टेशन रोड़ सहित नगर पंचायत के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण किया।उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्व बख्से नही जाएंगे।इस दौरान उपनिरीक्षक अनग कुमार, उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज,का0 भगवान यादव,का0 प्रेम शंकर दूबे, का0 रामशंकर यादव,का0 विशाल यादव,का0 दीपक यादव,का0 धनंजय खरवार,महिला का0आरती दूबे, शालिनी गुप्ता, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

53740cookie-check*थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने आगामी पर्व को देखते हुए निकाला फ्लैग मार्च*