July 27, 2024

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह‌।

Spread the love

आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन सम्पन्न

शैलेश कुमार बंटी।

तमकुही राज़ कुशीनगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल विकास खण्ड परिसर तमकुही राज़ में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जगदीश मिश्र उर्फ़ बाल्टी बाबा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एग्रो राज्य मंत्री ने कहा कि हमारे युवा पीढ़ी जिम्मेदारी उठाए कि वो हमारे स्वाधीनता सेनानियों के इतिहास लेखन में देश के प्रयासों को पूरा करेंगे। आजादी के आंदोलन में और उसके बाद हमारे समाज की जो उपलब्धियां रहीं हैं उन्हें दुनिया के सामने और प्रखरता से लाएंगे।मै कला, साहित्य, नाट्य,जगत, फिल्म जगत और डिजिटल इंटरनेटनमेंट से जुड़े लोगों से भी आग्रह करुंगा कितनी ही अद्वितीय कहानियां हमारे अतीत में बिखरी पड़ी हैं इन्हें तलाशिए इन्हें जीवंत कीजिए आने वाली पीढ़ी के लिए तैयार कीजिए। अतीत से सीखकर भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी हमारे युवाओं को ही उठानी है।साइंस हो टेक्नोलॉजी हो मेडिकल हो, पालिटिक्स हो,आर्ट या कल्चर हों आप जिस फील्ड में है अपनी फील्ड का कल आने वाला कल बेहतर कैसे हो इसके लिए प्रयास कीजिए। साथियों
गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है,सम, दुःख- सुखम् धीरम् स:अमृत त्वाय कल्पते। अर्थात जो सुख, दुःख आराम चुनौतियों के बीच धैर्य के साथ अटल अडिग और सम रहता है वहीं अमृत को प्राप्त करता है ‌।अमरत्व को प्राप्त करता है अमृत महोत्सव से भारत के उज्जवल भविष्य अमृत प्राप्त करने के हमारे मार्ग में यही मंत्र हमारी प्रेरणा है आईए हम सब दृढ़संकल्प होकर इस राष्ट्र यज्ञ में अपनी भूमिका निभाएं। कोरोना महामारी में ये हमारे सामने प्रत्यक्ष सिद्ध भी हो रहा है। मानवता को महामारी के संकट से बाहर निकालने में वैक्सीन निर्माण में भारत की आत्म निर्भरता का आज पूरी दुनिया को लाभ मिल रहा है आज भारत के पास वैक्सीन का सामर्थ्य है वसुधैव कुटुंबकम् के भाव से हम सबके दुख दूर करने में काम आ रहे हैं हमने दुख किसी को नहीं दिया लेकिन दुसरो का दुख कम करने में खुद को खपा रहे हैं यही भारत के आदर्श है यही भारत भारत का शाश्रत दर्शन है यही आत्म निर्भर भारत का भी तत्त्व ज्ञान है ‌।आज दुनिया के देश भारत का धन्यवाद कर रहे हैं भारत में भरोसा कर रहे हैं यहीं नए भारत के सूर्योदय की पहली छटा है यहीं हमारे भव्य भविष्य की पहली आभा है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद मिश्रा, तमकुही ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ कुमार राय उर्फ गुड्डू राय, अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह ,कुन्दन पांडेय, किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष केशव पांडेय, उपजिलाधिकारी ए0आर फारुकी, क्षेत्राधिकारी फूल चंद कनौजिया, अरविंद कुमार ओझा, विनोद सिंह, अनिल कुशवाहा, दीपक सिंह, संजय राय, आदि लोग मौजूद रहे।