July 27, 2024

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का समारोह‌-

Spread the love

अमिट रेखा,मनीष तिवारी,पिपराघाट/कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने कहा कि 9 अगस्त को शहीद दिवस कहा जाता हैं | हमारे युवा पीढ़ी जिम्मेदारी उठाए कि वो हमारे स्वाधीनता सेनानियों के इतिहास लेखन में देश के प्रयासों को पूरा करेंगे। आजादी के आंदोलन में और उसके बाद हमारे समाज की जो उपलब्धियां रहीं हैं उन्हें दुनिया के सामने और प्रखरता से लाएंगे। मै कला, साहित्य, नाट्य,जगत, फिल्म जगत और डिजिटल इंटरनेटनमेंट से जुड़े लोगों से भी आग्रह करुंगा कितनी ही अद्वितीय कहानियां हमारे अतीत में बिखरी पड़ी हैं इन्हें तलाशिए इन्हें जीवंत कीजिए आने वाली पीढ़ी के लिए तैयार कीजिए। अतीत से सीखकर भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी हमारे युवाओं को ही उठानी है।साइंस हो टेक्नोलॉजी हो मेडिकल हो, पालिटिक्स हो,आर्ट या कल्चर हों आप जिस फील्ड में है अपनी फील्ड का कल आने वाला कल बेहतर कैसे हो,इसके लिए प्रयास कीजिए। साथियों
गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है,सम, दुःख- सुखम् धीरम् स:अमृत त्वाय कल्पते अर्थात जो सुख, दुःख आराम चुनौतियों के बीच धैर्य के साथ अटल अडिग और सम रहता है वहीं अमृत को प्राप्त करता है ‌| अमरत्व को प्राप्त करता है अमृत महोत्सव से भारत के उज्जवल भविष्य अमृत प्राप्त करने के हमारे मार्ग में यही मंत्र हमारी प्रेरणा है आईए हम सब दृढ़संकल्प होकर इस राष्ट्र यज्ञ में अपनी भूमिका निभाएं। कोरोना महामारी में ये हमारे सामने प्रत्यक्ष सिद्ध भी हो रहा है।मानवता को महामारी के संकट से बाहर निकालने में वैक्सीन निर्माण में भारत की आत्म निर्भरता का आज पूरी दुनिया को लाभ मिल रहा है आज भारत के पास वैक्सीन का सामर्थ्य है | वसुधैव कुटुंबकम् के भाव से हम सबके दुख दूर करने में काम आ रहे हैं |हमने दुख किसी को नहीं दिया लेकिन दुसरो का दुख कम करने में खुद को खपा रहे हैं | यही भारत के आदर्श है यही भारत भारत का शाश्रत दर्शन है | यही आत्म निर्भर भारत का भी तत्त्व ज्ञान है ‌।आज दुनिया के देश भारत का धन्यवाद कर रहे हैं | भारत में भरोसा कर रहे हैं यहीं नए भारत के सूर्योदय की पहली छटा है | यहीं हमारे भव्य भविष्य की पहली आभा है। इस अवसर पर चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा के साथ समाजसेवी मनोज चौरसिया समेत काफी लोग मौजूद रहे।