July 27, 2024

शाही चिराग ने बिना भेद भाव किए नव वर्ष पर बाटा अंग वस्त्र- साड़ी व शॉल वितरण कार्यक्रम का रहा खूबसूरत नज़ारा-

Spread the love


ब्यूरो देवरिया- जनपद देवरिया के ब्लाक पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम सभा पकहा मे आज दिन सोमवार को साड़ी व शॉल वितरण कार्यक्रम मंत्री घराने में देखा गया। जहां बिना भेद भाव किए गरीबो के बीच शाही चिराग के द्वारा अंग वस्त्र श्रद्धा से लोगो को अर्पित किया गया। बतादे की कौशल किशोर शाही समाज कल्याण संस्थान पकहा देवरिया द्वारा निःशुल्क विधवा महिलाओं को साड़ी व पुरषो को शॉल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के प्रबन्धक नवीन शाही रहे।एवं मुख्यतिथि जिला सहकारी बैंक संयोजक मुरारी मोहन शाही रहे। अपने स्वर्गीय बाबा कौशल किशोर शाही के याद- गार में हर वर्ष 4 जनवरी को ही विधवा व बुजुर्गो के बीच यह पुनीत कार्यक्रम रखने का संकल्प लिए गरीबो के बीच नव वर्ष के उपलक्ष में ढेरो दान देने का कार्य किया। कार्यक्रम की सुरुवात सबसे पहले माला पहनाकर आरम्भ किया गया। मंच पर विराजमान रहे विकास खण्ड पथरदेवा अधिकारी आलोक कुमार सिंह व मुख्यतिथि को संस्थान के प्रबंध नवीन शाही ने सबसे पहले माला पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत विधवा महिलायों व बुजुर्ग पुरषों को साड़ी व शॉल देने का कार्य आरम्भ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम के बीच में पहुचे भाजपा नेता अवधेश तिवारी भाजपा नेता सुनील राय मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा बैजनाथ शर्मा , संजीव धर द्विवेदी( कार्यक्रम संचालक), गिरीश राय , जितेंद्र तिवारी( गायक), विनोद कुशवाहा , चुनु शाही , जुगुल तिवारी , रामायण शाहनी, मण्डल अध्यक्ष रमेश सिंह , झमन शाही, दयानन्द शास्त्री भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे इस बीच पत्रकार व समस्त सम्मानित व्यक्तियों को संस्थान के प्रबन्ध नवीन शाही के द्वारा जोरदार कार्यक्रम के बीच में माला पहनाते हुए सबको सम्मान देकर कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

24030cookie-checkशाही चिराग ने बिना भेद भाव किए नव वर्ष पर बाटा अंग वस्त्र- साड़ी व शॉल वितरण कार्यक्रम का रहा खूबसूरत नज़ारा-