July 27, 2024

*सीओ नौतनवां द्वारा थाना परसा मलिक मे आबकारी विभाग व क्षेत्र के चौकीदारों के साथ की गयी गोष्ठी*

Spread the love

                                               अमिट रेखा नौतनवा महराजगंज।  पुलिस अधीक्षक महराजगंज  प्रदीप गुप्ता के निर्देशानुसार आज दिनांक 21.03.2021 को क्षेत्राधिकारी नौतनवां  अजय सिंह चौहान द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गणों के साथ थाना परसा मलिक में आगामी त्यौहारों बारावफात, होलिका दहन/होली एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत  क्षेत्र के समस्त चौकीदारों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में आगामी त्यौहार को सकुशल व शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन पर पुलिस को सूचित करने एवं क्षेत्र में शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी।            इस दौरान प्रभारी निरीक्षक परसा मलिक  शाह मोहम्मद, आबकारी विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी एवं क्षेत्र के समस्त चौकीदार मौजूद रहे।

52040cookie-check*सीओ नौतनवां द्वारा थाना परसा मलिक मे आबकारी विभाग व क्षेत्र के चौकीदारों के साथ की गयी गोष्ठी*