May 13, 2025

अमिट रेखा

समाचार-पत्र -सदा सच के साथ

पंचायत चुनाव में धांधली के खिलाफ फरेंदा तहसील पर प्रदर्शन

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महराजगंज मंडल प्रभारी

पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर बरसे
पूरे प्रदेश से भाजपा क्लीन स्वीप होगी : सयैद अरसद-जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव

फरेंदा तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को 12:00 बजे भाजपा सरकार द्वारा की गई पंचायत चुनाव में धांधली से हुए लोकतंत्र की हत्या के विरोध और बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था ,नौजवानों की बेरोजगारी, किसान काला बिल, महिलाओं से दुर्व्यवहार ,स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली ,कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाकर उनका उत्पीड़न ,प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ भारी भीड़ के साथ प्रदर्शन कर पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी फरेंदा के माध्यम से तहसील मुख्यालय पर सौंपा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 15 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करना था । तहसील पर प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ सपा नेता सैयद अरसद एवं अशोक यादव राजेश राय देवेन्द्र पांडेय अरविंद दुबे योगेंद्र पांडेय बंटी पांडेय अस्टभुजा पारले आंनद सिंह डाक्टर रामायण चौरसिया ने भाजपा सरकार को किसान और गरीब विरोधी बताया कहा कि केंद्र और राज्य सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथों में खेल रहे हैं उन्होंने भाजपा सरकार पर समाज को बांटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान पर हैं भाजपा सरकार जनहित के काम भूल चुकी है बीते पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा सड़कों पर नंगा नाच किया गया। प्रदर्शन कर रहे सपा नेता गौरीशंकर मालवीय ने कहा की आगामी चुनाव में पूरे प्रदेश से भाजपा को क्लीन स्वीप कर जनता आईना दिखाएगी।इस समय काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला वरिष्ठ सपा नेता अशोक यादव ,दयाल यादव ,इमरान खान ,विनोद यादव,संजय यादव बृजेश शर्मा,देवेंद्र पांडेय,कैलाश यादव,जनमेजय यादव,सिराजुद्दीन ब्लॉक अध्य्क्ष सपा ,असफाक अली,सहित लगभग 500 पदाधिकारी /कार्यकर्ता मौजूद रहे

About The Author