June 25, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

नहीं रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह, कल रात ली उन्होंने अंतिम सांस


शक्ति ओम सिंह
खजनी गोरखपुर
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की 91 साल की उम्र में कल रात कोरोना की वजह से मौत हो गई। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया आज दोपहर 3 बजे अंतिम दर्शन कर सकेंगे फैंस शाम 5 बजे होगा उनका अंतिम संस्कार ।फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार देर रात 11:30 बजे चंडीगढ़ में निधन हो गया। इससे पहले रविवार को उनकी 85 वर्षीया पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना से संक्रमित होने के करीब एक महीने बाद 91 वर्षीय इस महान धावक का निधन हो गया। 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और 1960 के ओलिंपियन ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। मिल्खा 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। उनके पारिवारिक रसोइए को कोरोना हो गया था, जिसके बाद मिल्खा और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com