June 24, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में इलाज के दौरान महिला की मौत

अमिट रेखा संवाददाता भटनी

भटनी देवरिया उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के हतवा वार्ड में शुक्रवार की देर रात दो पक्ष बच्चों के विवाद को लेकर आमने सामने हो गए। इस दौरान चले ईंट पत्थर व लाठी-डंडे से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार भटनी नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन हतवा निवासी संतोष बांसफोड़ का लड़का उदित शुक्रवार रात किसी काम से बाजार जा रहा था। उसी दौरान पड़ोसी सूरज से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया।रात करीब साढ़े नौ बजे उदित के परिजन शिकायत लेकर सूरज के घर पहुंचे। इससे नाराज दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी -डंडे चलने लगे। जिसमें संतोष की मां शांति देवी (65) गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाद में इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय देर रात बैतालपुर के पास शांति देवी की मौत हो गई। इसके अलावा दोनों ओर से आधा दर्जन लोगों को चोटें आई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।इस बाबत क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी पंचमलाल ने बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज के मामले की जांच की जाएगी।

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com