July 27, 2024

माँ यमुना रक्षक संघ के जनजागरण अमिट रेखा रमाशंकर सिंह

Spread the love

मां यमुना रक्षक संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता , पत्रकारों के मन की बात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष , टीवी इंडिया 24 के डायरेक्टर (कुमार विनोद) आज लखनऊ से दिल्ली होते हुए मंसूरी पहुंचे/ कुमार विनोद के साथ टीवी इंडिया 24 के संपादक एवं मां यमुना रक्षक संघ के डायरेक्टर रजत सिंह एवं कई संगठनों के अध्यक्ष भी थे । कुमार विनोद सभी जगहों पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हुए सीधा उत्तराखंड देहरादून पहुंचे! उत्तराखंड पहुंचते ही मां यमुना रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दुबे; पंजाब मजीठिया; सविता रानी; तथा सभी कार्यकर्ताओं ने कुमार विनोद का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।
वही कुमार विनोद ने आज मां यमुना के तट पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर दीप प्रज्वलित कर मां यमुना की पूजा अर्चना कर भव्य आरती भी की।
तत्पश्चात कुमार विनोद ने मीडिया कर्मीयों से बात चीत के दौरान कहा- नदियों में गंदगी ना डालें नदियों को स्वच्छ बनाए रखें क्योंकि जल ही जीवन है पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है
वही कुमार विनोद ने कहा मां यमुना रक्षक संगठन सदैव सच की लड़ाई लड़ता रहेगा पूरे भारत के नदियों को सौन्दर्य स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित तथा गंदगी को हटाकर पर्यावरण को साफ सुथरा बनाते हुए देश हित में काम करेगा
राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार विनोद कल सुबह पुनः दिल्ली के लिए रवाना होंगे दिल्ली पहुंच कर कई संगठनों के साथ करेंगे अहम बैठक