July 27, 2024

लेहड़ा दुर्गा मंदिर चौकी इंचार्ज हुए लाइन हाजिर

Spread the love

अमिट रेखा – दुर्गेश कुमार यादव
धानी – महराजगंज

बृजमनगंज थाने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लेहड़ा मंदिर चौकी इंचार्ज को पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार लेहड़ा मंदिर चौकी इंचार्ज अभिनाश त्रिपाठी अपराधों पर लगाम लगाने में असफल रहे और उनके चौकी क्षेत्र में लगातार छोटे बड़े अपराध होते रहे है जिस पर लगाम नही लगा सके और शुक्रवार को उपजिलाधिकारी फरेन्दा द्वारा लेहड़ा मंदिर आने वाले चार पहिया वाहनों से अबैध वसूली का खेल अपने आंखों से देखा गया।जिसके बाद कार्यवाही के लिए चौकी इंचार्ज मंदिर को निर्देशित किया और चौकी से महज 200 मीटर दूर चल रहे इस अबैध वसूली के खेल को लेकर बहुत रुष्ट हुए थे।मिल रही लगातार शिकायतों को देखते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने लेहड़ा चौकी इंचार्ज अभिनाश त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया।

6220cookie-checkलेहड़ा दुर्गा मंदिर चौकी इंचार्ज हुए लाइन हाजिर