July 27, 2024

*जनपद के सभी क्षेत्र पंचायतो के लिये नामित किये गये प्रशासक* *5 उप जिलाधिकारियों एवं एक अपर उप जिलाधिकारी सहित कुल 6 बनाये गये प्रशासक*

Spread the love

 
  अमिट रेखा देवरिया ब्यूरोजिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज मध्य रात्रि से समाप्त हो रहे क्षेत्र पंचायत प्रमुख के कार्यकाल समाप्त होने के उपरान्त सभी क्षेत्र पंचायतों के लिये  प्रशासक 18 मार्च से नियुक्त किया है। इन प्रशासकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख और समितियों की समस्त शक्तियां, कृत और कर्तव्य निहित होगें। उनके द्वारा इसका प्रयोग और निर्वहन किया जा सकेगा। प्रशासक के रुप में कुल 5 उप जिलाधिकारियों एवं एक अपर उप जिलाधिकारी को जनपद के सभी 16 ब्लाक के लिये नामित किया गया है।         जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत देवरिया सदर व पथरदेवा के उप जिलाधिकारी सदर, भलुअनी, बरहज व भागलपुर के उप जिलाधिकारी बरहज, भाटपाररानी, बनकटा के उप जिलाधिकारी भाटपाररानी क्षेत्र पंचायत के प्रशासक होगें। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी सलेमपुर को लार, भटनी व सलेमपुर का एवं उप जिलाधिकारी रुद्रपुर को रुद्रपुर, बैतालपुर, गौरी बाजार क्षेत्र पंचायत का प्रशासक नामित किया गया है। अपर उप जिलाधिकारी रुद्रपुर, तरकुलवा, दसही देवरिया एवं रामपुर कारखाना क्षेत्र पंचायत के प्रशासक का दायित्व जिलाधिकारी द्वारा सौपा गया है। नामित इन सभी प्रशासकों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ किये जाने का निर्देश दिया गया है।

49140cookie-check*जनपद के सभी क्षेत्र पंचायतो के लिये नामित किये गये प्रशासक* *5 उप जिलाधिकारियों एवं एक अपर उप जिलाधिकारी सहित कुल 6 बनाये गये प्रशासक*