July 27, 2024

इन बदमाशों को रिमांड पर लेगी गोरखपुर पुलिस, कई जिलों में डाल चुके हैं डकैती

Spread the love

अमिट रेखा-सत्य प्रकाश यादव
तहसील गोरखपुर

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में ईंट-भट्ठे पर डकैती डालने वाले बलिया और देवरिया के बदमाशों को गोरखपुर पुलिस रिमांड पर लेगी। एसएसपी के निर्देश पर गगहा पुलिस ने गिरोह के सरगना और उसके साथी को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस फरार चल रहे पांच अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार, बीते 10 नवंबर की रात में गगहा क्षेत्र के एक गांव में स्थित ईंट-भट्टे पर मजदूरों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट के साथ ही दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी की थी। तहरीर के आधार पर डकैती, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गगहा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी।इस मामले में पुलिस ने 15 नवंबर की सुबह झंगहा क्षेत्र के रहने वाले जीजा-साले को गगहा इलाके के जाखिन माता मंदिर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों की पहचान झंगहा के नई बाजार, रसूलपुर नंबर दो निवासी महेंद्र यादव और उसके साले क्षेत्र के बैरवा निवासी सुनील यादव के रूप में हुई। दोनों ने ईंट-भट्ठे पर हुई डकैती में शामिल होने की बात कबूल की। उन्होंने बताया कि बलिया का रहने वाला विशुनदेव यादव गिरोह का सरगना है। नौ साथियों के साथ मिलकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।सूचना मिलने पर बलिया पुलिस ने विशुनदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया। उससे मिली जानकारी के आधार पर देवरिया पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सदस्य को पकड़कर जेल भिजवा दिया था। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात में शामिल जो बदमाश फरार हैं, उनकी तलाश चल रही है। देवरिया और बलिया में पकड़े गए बदमाशों को रिमांड पर लिया जाएगा।

5370cookie-checkइन बदमाशों को रिमांड पर लेगी गोरखपुर पुलिस, कई जिलों में डाल चुके हैं डकैती