July 27, 2024

फरेंदा एसएसआई के दबंगई पैसे वालो को देते सलामी, गरीब फरियादी को सुनना पड़ता है अपशब्द!

Spread the love

दबंगई से बना भय का माहौल

अमिट रेखा सुनील पाण्डेय

ब्यूरो महराजगंज

फरेन्दा थाने में तैनात एसएसआई राजेंद्र सिंह की दबंगई से फरियादी परेशान है। फरियादियों से वह कभी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। इतना नहीं अशब्द शब्दों का प्रयोग कर वह कई लोगों को थाने से भगा भी चुके हैं। यह क्रोधी होकर फरियादियों को दुधकारने वाले हैं। इनके हल्के के साथ ही थाने पर फरियाद लेकर आने वाले लोग यदि इनके सामने जाते हैं तो उन्हें प्रताड़ित ही होना पड़ता है। इनके भय से फरेन्दा पुलिस की छवि धूमिल हो रही है, लोग दहशत में ज्यादा है। अपराधियों से ज्यादा इनका खौफ है। इसी कारण फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। यहां तक कि फरेन्दा के लोग एसपी कार्यालय तक पहुंचकर अपनी फरियाद लगा रहे हैं। यही हालत रहा तो पुलिस की छवि के साथ सरकार की भी छवि धूमिल करने का कार्य इनके द्वारा किया जा रहा है। भय का माहौल बन गया है थाना क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पहली बार ऐसा व्यक्ति थाने पर आया है जो सिर्फ गाली के मुँह से बात करने का सर्टीफिकेट पाया है। चर्चा है कि यह केवल गरीबो पर ही दुराचार कर रहे है। पैसे वालो के साथ यह महोदय सलामी देकर बात करते है।

2330cookie-checkफरेंदा एसएसआई के दबंगई पैसे वालो को देते सलामी, गरीब फरियादी को सुनना पड़ता है अपशब्द!