July 27, 2024

दीनबंधु दीपू को समाजवादी पार्टी ने बनाया जिला महासचिव

Spread the love

अमिट रेखा सुनील पाण्डेय
ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज:- पंचायती चुनाव के ठीक पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के द्वारा अनुमोदित समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी, पदाधिकारियों की घोषणा आज जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के द्वारा की गई।
चुनावों के ठीक पहले समाजवादी पार्टी की नयी जिला कार्यकारिणी घोषित होने से सपा कार्यकर्ताओं में बहुत ही उत्साह दिखा।
सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन द्वारा घोषित इस नई टीम मे 6 उपाध्यक्ष, एक महासचिव,एक कोषाध्यक्ष, पन्द्रह सचिव और सत्ताइस सदस्य नियुक्त किये गये हैं।
वही विजय बहादुर चौधरी(कोषाध्यक्ष),जगदंबा गुप्ता,अशोक यादव, राहुल मिश्रा,अमरजीत यादव पप्पू, अतुल पटेल,जितेन्द्र कुमार यादव को उपाध्यक्ष,महातम यादव, रामललित मौर्य, शैलेश दूबे, कैलाश यादव, शैल जायसवाल, राममिलन गौड़, विजय यादव, अजय गुप्ता, राम नरायन यादव, प्रणय गौतम, रामसुधार यादव, बृजेश शर्मा, बाबर अहमद अब्बासी, अमरजीत साहनी, सरजू यादव को सचिव सहित 27 लोग सदस्य बनाये गये।

16500cookie-checkदीनबंधु दीपू को समाजवादी पार्टी ने बनाया जिला महासचिव