September 8, 2024

भारत गौरव एवं रानी लक्ष्मी बाई

Spread the love

*भारत गौरव एवं रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से समाज सेवकों को किया सम्मानित।*
लखनऊ। दया करुणा फाउंडेशन एवं स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने समाज मे उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया।
श्री कृष्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं मल्टी वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर पवन कुमार सोनी को भारत गौरव सम्मान 2021 से दया करुणा फाउंडेशन में  नम्रता पाठक पत्नी बृजेश पाठक (कैबिनेट मंत्री) ने सम्मानित किया वहीं दूसरी तरफ  पवन कुमार सोनी को स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन ने रानी लक्ष्मी बाई के जन्मदिन पर रानी लक्ष्मी बाई की तरह समाज मे अपना योगदान दे रहे समाज सेविकों को तिलक लगाकर एवं पगड़ी पहना कर रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से सम्मानित किया एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने लखनऊ अलीगंज में 150 समाज सेविको को शॉल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।  कृष्णा फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है जो लगातार समाज मे अपना योगदान दे रही। पवन कुमार सोनी के साथ साथ अस्तित्व फाउंडेशन की अध्यक्षा  प्रभजोत कौर, यूनिका फाउंडेशन की फाउंडर  यूनिका चौधरी, डॉ योगेश विमल, उत्कर्ष नीरज भट्ट, शालिनी तिवारी, अंकिता अवस्थी, शिवम सोनी, डॉ नितिका सिंह गौर एवं शशांक सोनी समेत बहुत से समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। जिसके लिए स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा  नीलू त्रिवेदी, दया करुणा फाउंडेशन की अध्यक्षा दीप्ति जेटली एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष  मुकेश शर्मा जी एवं एन जी ओ प्रकोष्ट के संहयोजक  अरुण कुमार जी एवं सह संहयोजक डॉ रूबी राज सिन्हा एवं  गुंजन वर्मा जी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हौसला बढ़ाया।।

106980cookie-checkभारत गौरव एवं रानी लक्ष्मी बाई