September 8, 2024

भाजयुमो द्वारा युवा शक्ति संवाद एवं मंडल कार्यसमिति का किया गया आयोजन

Spread the love

अमिट रेखा/आर एन.पांडेय

तमकुहीराज/कुशीनगर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा तमकुहीराज के अमवा दीगर मंडल में युवा शक्ति संवाद एवम् मंडल कार्यसमिति का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा युवा मोर्चा एक बूथ 20 यूथ की संरचना पर कार्य करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें जीत कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।
रणजीत राय ने युवाओं को निर्देश दिया कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता वृहद जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सूर्यांश शाही, जिला महामंत्री शैलेंद्र तिवारी, जिला मंत्री अभिषेक शुक्ला, भोला राय, शुभम शाही, राहुल देव, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन यादव, दीपक सिंह, रितेश सिंह पटेल, रितेश राय, सत्यम राय, अनुराग, दीपक मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे।

104380cookie-checkभाजयुमो द्वारा युवा शक्ति संवाद एवं मंडल कार्यसमिति का किया गया आयोजन