July 27, 2024

आज़ादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत पनियहवा से चौरीचौरा तक पदयात्रा का शुभारम्भ

Spread the love

आज़ादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत पनियहवा से चौरीचौरा तक पदयात्रा का शुभारम्
*अमिट रेखा /क्राईम रिपोर्टर/रजवन्त कुमार बिश्वकर्मा*/कुशीनगर जिले के आज छितौनी अंतर्गत में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के द्वारा आज़ादी के 75 वर्ष 75 कार्यक्रम के क्रम में आज मां नारायणी समाजीक कुम्भ स्थल से चौरीचौरा शहीद स्मारक तक पदयात्रा का शुभारम्भ नारायणी घाट पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद नमामि गंगे के सह संयोजक मनोज कुमार पांडेय के द्वारा किया गया। यात्रा नारायणी घाट से आरंभ हो कर पनियहवा चौराहा पहुँची जहाँ सैकड़ों की संख्या में माताओं बहनों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्री पांडेय को फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। इसके पश्चात यात्रा छितौनी बाईपास, बेलवनिया, धरनिपट्टी, नेबुआ रायगंज पहुँच कर जलपान किया।
माँ नारायणी सामाजिक कुम्भ आयोजन समिति द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव व चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सामाजिक कुम्भ के द्वारा देश की स्‍वतंत्रता के 75वी वर्षगाँठ पर 75 कार्यक्रम मे सामाजिक कुंभ स्थल से चौरीचौरा तक पदयात्रा कार्यक्रम को का शुभारंभ नारायणी तट पनियहवा से प्रातः शुरू होकर नौरंगिया, क्रांति चौराहा, रामबाग, मिश्रौली, कप्तानगंज पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। यात्रा का शुभारंभ घाट बाल्मीकि समाज के ने तिरंगा देकर किया।
नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक व भाजपा नमामि गंगे के सह छेत्रीय सह संयोजक मनोज कुमार ने कहाकि बहुत अद्भुत संयोग है कि आजादी की लड़ाई में हम अपनी भूमिका नहीं निभा सके लेकिन आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। किसी राष्ट्र के गौरव को जागृत करने के लिए ऐसे राष्ट्रीय पर्व को अगली पीढ़ी तक व जन-जन तक पहुँचाई जाए।
इस अवसर पर बद्रीनाथ तिवारी, आलोक तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, अनुराग सिंह,पूर्व चेयरमैन विजय तुलस्यान, रोशनलाल भारती, ब्रम्हदेव तिवारी,मधोक गुप्ता,प्रभाकर पांडेय,विकास सिंह,सुनील यादव,दुर्गा सिंह,आनंद तिवारी,अंगद धर्मेंद्र ं धर्मेंद्र राव ,पिंटू सिंह ,दिग्विजय शर्मा, महेंद्र पांडे ,बृजेश पांडे, ग्राम प्रधान धीरज तिवारी, अकित तिवारी,रामप्रसाद कुशवाहा, बनारसी दास, विश्वनाथ दास, राजेन्द्र मणि त्रिपाठी, मारुति पहलवान, विशाल दुबे,देवेन्द्र मल्ल, फुला देवी,योगेश शर्मा सहित सैकड़ों लोग यात्रा के शामिल रहे।