July 26, 2024

Spread the love

कोल्हुई पुलिस को मिली बड़ी सफलता वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज की कोल्हुई पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद हुई है। ये दोनों आरोपी मूलतः नेपाल के रूपनदेही जिले के रहने वाले है। गिरफ्तार आरोपी महराजगंज जनपद में आकर पहले वाहनों की रेकी करते थे फिर वाहनों को चुराकर सस्ते दामो में नेपाल में बेच देते थे। पकडे गये दोनो आरोपियो के कब्जे से चोरी की चार बाइक देशी तमंचा कारतूस व एक किलो तीन सौ ग्राम अबैद्य गांजा और बीस हजार रुपये बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जनपद के कुल 11 बाइक चोरी के दर्ज मुकदमो का पर्दाफाश किया है। हलाकि अभी अन्य 7 वाहनों की बरामदगी पुलिस नही कर पाई है। आज एसपी प्रदीप गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरी गैंग का खुलासा किया है।

43860cookie-check