July 26, 2024

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटिहार का तमकुही राज आगमन पर सजाती बंधुओं सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

Spread the love

सपा नेता ने स्वर्गीय गिरजापति सिंह पटेल की पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण करके सजाती बंधुओं में संदेश दिया

एक कार्यक्रम में भाजपा छोड़कर अरविंद सिंह पटेल तथा कांग्रेस पार्टी छोड़कर उमेश्वर सिंह पटेल ने अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी के नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

अमिटरेखा—- कृष्णा यादव तहसील प्रभारी
तमकुही राज—- कुशीनगर

विधानसभा क्षेत्र तमकुही राज में स्टेट बैंक के सामने स्थापित पटेल प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटिहार ने माल्यार्पण किया तथा खानसामा टोला में अवनीश पटेल के घर आयोजित सजातीय बंधुओं तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की परिचय किया इस अवसर पर तमकुही राज के लगातार प्रधान रहे कांग्रेश पार्टी के नेता उमेश्वर सिंह पटेल तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद सिंह पटेल ने अपने-अपने पार्टी से नाता तोड़कर श्री कटिहार के नेतृत्व में सपा की सदस्यता ग्रहण किया इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मु० इलियास अंसारी पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा सपा नेता मधुर श्याम राय अरविंद सिंह पटेल उमेश्वर सिंह पटेल पूर्व ग्राम प्रधान नियमत उल्लाह अंसारी पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय गुप्ता श्री किशन सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष गोरख निषाद सुरेश यादव नथनी यादव रमेश चंद यादव राजेश यादव आदि ने राष्ट्रीय सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया उपस्थित सजाती एवं सपा के जुझारू सिपाहियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव श्री कटिहार ने कहा कि प्रदेश एवं देश में आरक्षण समाप्त करने की तैयारी चल रही है अगर दोबारा सरकार भाजपा की बनी तो आने वाले दिनों में आरक्षण तो जाएगा ही हमारी कृषि की भूमि भी हाथों से खिसक जाएगी इसलिए आरक्षण बचाओ की लड़ाई आरक्षण को लागू करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेता माननीय मुलायम सिंह यादव की पार्टी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही लड़ सकते हैं अगर उत्तर प्रदेश में कोई पार्टी है तो वह सपा है जो जन विरोधी नीतियों का विरोध करते आ रही है इसलिए पटेल बंधुओं से आग्रह है कि आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर आरक्षण बचाओ अभियान के लिए जिन जातियों की संख्या कम है नाई कुम्हार धोबी राईन अंसारी साहनी आदि जिनको आरक्षण का लाभ बच्चों की पढ़ाई से लेकर नौकरी तक मिल रहा है उनको साथ लेकर गांव गांव मैं जाकर जनता को बताने का कार्य करें गांव एवं शहर की जनता भाजपा के नीतियों से उब चुकी है आगे कहा कि जब उत्तर प्रदेश में हमारी हक और हुकूक की सरकार बनेगी तो हमारा आरक्षण भी बचेगा तथा संविधान की भी रक्षा हो सकेगी इसलिए तमकुही राज मेरे आने का मकसद हमारे बिरादरी के लोगों को जोड़ने संगठित करने की हार्दिक इच्छा थी जब हमारा घर मजबूत होगा तो घर के अंदर भी हम अपनी समस्याओं को मिलजुल कर समाधान निकाल लेंगे समाजवादी आंदोलन ना कभी खत्म हुआ है और ना कभी आगे होगा समाजवाद की धारा में राष्ट्रीय नेता अखिलेश यादव के विचारों से सभी जातियों का संगम होने जा रहा है हर जातियों को सम्मान स्वाभिमान की रक्षा समाजवादी पार्टी की पहली प्राथमिकता में है इस लिए 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की सरकार की कमान सौंपने की जिम्मेदारी साथियों की कंधे पर है। इस अवसर पर अवनीश सिंह पटेल पप्पू यादव आनंद यादव सुधीर यादव इंजीनियर केदार यादव अवध किशोर कुशवाहा अमर कुशवाहा पूर्व प्रधान विनोद सिंह पटेल मुखिया यादव राकेश चौहान राजेंद्र यादव राम गोपाल पटेल ग्राम प्रधान जाकिर हुसैन पूर्व ग्राम प्रधान आजाद खान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।