राष्ट्रीय जनहित कामगार महासंघ के फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष विनोद गुप्ता व उपाध्यक्ष जगदम्बा चुने गए

schedule
2020-11-29 | 15:45h
update
2020-11-29 | 15:45h
person
amitrekha.com
domain
amitrekha.com
राष्ट्रीय जनहित कामगार महासंघ के फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष विनोद गुप्ता व उपाध्यक्ष जगदम्बा चुने गए
Editor November 29, 2020 1 min read

अमिट रेखा सुनील पाण्डेय

ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज नगर पंचायत बृजमनगंज कस्बे के महात्मा गांधी इंटर कालेज पर आज राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा विधानसभा फरेंदा का बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से विनोद गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।इसी क्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल, सुनील गुप्ता, पवन पासवान,अशोक गुप्ता, राकेश यादव, सिकंदर निषाद, पवन गुप्ता बनाये गए।महामंत्री बेचन प्रसाद, रामसजीवन मौर्या, कृष्ण कुमार, दीपचंद गुप्ता व मंत्री मनोज त्रिपाठी, गयासुद्दीन सिद्की,मधुर श्याम पोटर, अजय सहानी,सम्स कमर खान एवं कोषाध्यक्ष अखिलेश भाई गुप्ता चुने गए साथ ही साथ प्रार्टी के मीडिया प्रभारी के रूप में गौरव जायसवाल का चयन किया गया।इस संगठन का उद्देश्य पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सरकारी सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा शोषण के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु संगठन का गठन किया गया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे महराजगंज जिला अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गांव गांव में हर श्रमिक मजदूर किसान व गरीबों को मिले किसी गरीब मजदूर का शोषण संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से खबर7 सी न्यूज ब्यूरो चीफ महराजगंज उमेश गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, रामबदन यादव, धर्मेन्द्र यादव, राकेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Like224 Dislike28
518cookie-checkराष्ट्रीय जनहित कामगार महासंघ के फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष विनोद गुप्ता व उपाध्यक्ष जगदम्बा चुने गएyes
Post Views: 277

More Stories

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
amitrekha.com
Privacy & Terms of Use:
amitrekha.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.08.2024 - 11:43:46
Privacy-Data & cookie usage: