October 18, 2024

नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्कर गिरफ्तार, 40 किलो 700 ग्राम अवैध गांज बरामत

Spread the love

अमिट रेखा/ अजय तिवारी

नेबुआ नौरंगिया: पुलिस अधीक्षक जनपद कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.05.2022 को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पिपरा बाजार निरंकारी तिराहा के पास से अन्तर्राज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार। 1. हरेश राम पुत्र नमीराम निवासी बंशी टोला थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) बिहार, 2. अंगद यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी रूपहीटाड़ बाजार थाना भितहाँ जनपद पश्चिमी चम्पारण (वेतिया), 3. सत्येन्द्र कुमार पुत्र मूरत चौधरी निवासी मुसहरी भगवान पाण्डेय टोला थाना धनहां जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया) बिहार, 4. राजन यादव उर्फ राजल पुत्र सुरेश यादव निवासी रूपहीटाड़ बाजार थाना भितहाँ जनपद पश्चिमी चम्पारण (वेतिया) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 छोटे-बडे पैकेटों में कुल 40 किलो 700 ग्राम गांजा तथा तस्करी में प्रयुक्त दो स्कार्पियो की बरामदगी की गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 128/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हमलोग स्कार्पियो (UP 57 K 8333) से 60 छोटे- बड़े पैकेटों में अवैध गांजा जो स्कार्पियो के स्टेपनी वाली जगह में चैम्बर बनाकर तथा सभी दरवाजों के फाइबर को हटाकर उसमें छिपा कर पुनः दरवाजे को ठीक कर देते हैं ताकि किसी को शक न हो तथा दूसरी स्कार्पियो (UP 32 EY 3029) से संकेत देते हुए अवैध गांजा को हम लोग उड़ीसा से लाकर गोरखपुर में नेपाल से आने वाली बडी बडी पार्टियो को अच्छे दामो में सप्लाई करते हैं। बरामदगी का विवरण- 1. 40 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा कीमत लगभग 8 लाख रुपये। 2. एक अदद स्कर्पियो नं0 UP 57 K 8333 लगभग 10 लाख रुपये। 3. एक अदद स्कार्पियो नं0 UP32 EY 3029 लगभग 10 लाख रुपये। *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1.प्र0नि0 गिरिजेश कुमार उपाध्याय थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर 2.उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर 3.का0 विनोद यादव थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर 4.का0 परमेश यादव थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर 5.का0 मनोज सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर

118240cookie-checkनेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्कर गिरफ्तार, 40 किलो 700 ग्राम अवैध गांज बरामत