July 26, 2024

मंडल कार्यसमिति का बैठक हुआ संपन्न

Spread the love

अमिट रेखा/आर.एन.पांडेय

तमकुहीराज/कुशीनगर।

भारतीय जनता पार्टी  विधान सभा 331 तमकुहीराज के तरया सुजान मंडल के कार्यसमिति का बैठक दिनांक 09/06/2022 को हुआ संपन्न।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष तरया सुजान आनंद मिश्रा ने बैठक के मुख्य अतिथि व्यास राय जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न जनहित योजनाओं के बारे में विस्तृत वर्णन किया गया। इस दौरान बैठक में अतुल श्रीवास्तव जिला मंत्री, अवधेश राय जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, धनंजय राय, अमरेश मिश्रा, सुमन तिवारी, राम अशीष मिश्रा, दीपक सिंह, पवन मिश्रा, मंकेश श्रीवास्तव सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहें।

120270cookie-checkमंडल कार्यसमिति का बैठक हुआ संपन्न