May 22, 2025

अमिट रेखा

– गोरखपुर -सदा सच के साथ

कुशीनगर के युवा नेता सचिन पाठक ने लखनऊ मे अपने साथियो के साथ किया भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का स्वागत

अमिट रेखा – राज पाठक
सपहा कसया – कुशीनगर
प्रांशु दत्त द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी 30 जून को पार्टी के राज्यमुख्यालय में पदभार ग्रहण किया।
द्विवेदी 1090 चौराहे से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। द्विवेदी के भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रथम राजधानी आगमन पर मोर्चें के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया व साथ ही लखनऊ मे कुशीनगर के युवा नेता सचिन पाठक ने अपने साथियो भोला राय,अवनीश पाठक,विपिन राय ,नितीश सिंह,धनन्जय राय,संजय मिश्रा,मणि राय के साथ लखनऊ मे प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशुदत्त द्विवेदी का भव्य स्वागत किया।

About The Author