October 17, 2024

कसया थाना के प्रभारी निरीक्षक ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधारोपण एवं दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

Spread the love

अमिट रेखा

निखिल कुमार स्वतंत्र कुशीनगर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर  कसया थाना परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। पौधरोपण के बाद एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आज नहीं चेते तो भविष्य में हमें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे ग्लोबल वार्मिंग की वजह से धरती का तापमान दिनो-दिन बढ़ता जा रहा है प्लास्टिक से कैंसर का खतरा भी बढ़ रहा है। पेड़-पौधों की कटाई पर एक बार फिर हमें गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के साथ ही थाना परिसर में आये फरियादियो को पौधरोपण के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया।

119940cookie-checkकसया थाना के प्रभारी निरीक्षक ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधारोपण एवं दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश