Categories: EDITOR A

*जनपद के सभी क्षेत्र पंचायतो के लिये नामित किये गये प्रशासक* *5 उप जिलाधिकारियों एवं एक अपर उप जिलाधिकारी सहित कुल 6 बनाये गये प्रशासक*

Spread the love

 
  अमिट रेखा देवरिया ब्यूरोजिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज मध्य रात्रि से समाप्त हो रहे क्षेत्र पंचायत प्रमुख के कार्यकाल समाप्त होने के उपरान्त सभी क्षेत्र पंचायतों के लिये  प्रशासक 18 मार्च से नियुक्त किया है। इन प्रशासकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख और समितियों की समस्त शक्तियां, कृत और कर्तव्य निहित होगें। उनके द्वारा इसका प्रयोग और निर्वहन किया जा सकेगा। प्रशासक के रुप में कुल 5 उप जिलाधिकारियों एवं एक अपर उप जिलाधिकारी को जनपद के सभी 16 ब्लाक के लिये नामित किया गया है।         जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत देवरिया सदर व पथरदेवा के उप जिलाधिकारी सदर, भलुअनी, बरहज व भागलपुर के उप जिलाधिकारी बरहज, भाटपाररानी, बनकटा के उप जिलाधिकारी भाटपाररानी क्षेत्र पंचायत के प्रशासक होगें। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी सलेमपुर को लार, भटनी व सलेमपुर का एवं उप जिलाधिकारी रुद्रपुर को रुद्रपुर, बैतालपुर, गौरी बाजार क्षेत्र पंचायत का प्रशासक नामित किया गया है। अपर उप जिलाधिकारी रुद्रपुर, तरकुलवा, दसही देवरिया एवं रामपुर कारखाना क्षेत्र पंचायत के प्रशासक का दायित्व जिलाधिकारी द्वारा सौपा गया है। नामित इन सभी प्रशासकों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ किये जाने का निर्देश दिया गया है।

49140cookie-check*जनपद के सभी क्षेत्र पंचायतो के लिये नामित किये गये प्रशासक* *5 उप जिलाधिकारियों एवं एक अपर उप जिलाधिकारी सहित कुल 6 बनाये गये प्रशासक*
Editor

Recent Posts

अमित शर्मा ने संभाला तमकुहीराज थाने का कमान, अपराधियों में मचा हड़कंप

गौ तस्कर और अपराधियों की खैर नहीं - प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा  आर.एन.पांडेय अमिट रेखा/तमकुहीराज।…

5 days ago

सांसद द्वारा सम्पन्न हुआ कार्यकर्ता सम्मान समारोह

अमिट रेखा/आर.एन.पांडेय तमकुहीराज। किसी भी दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी के समान होता…

1 week ago

आवास न मिलने की पात्र ने की शिकायत,आवास दिलाने के नाम पर पैसा लेने का लगाया आरोप

प्रधानमंत्री आवास न मिलने की पात्र ने की शिकायत सभासद प्रतिनिधि की सह पर आवास…

2 weeks ago

एंबुलेंस की टक्कर से एक की हुई मौत परिवार मे छाया मातम

एंबुलेंस की टक्कर से एक की हुई मौत परिवार मे छाया मातम  छात्र पुलिस भर्ती…

2 weeks ago

कार्यकर्ताओ को लेनी पड़ेगी भाजपा की सदस्यता- जिलाउपाध्यक्ष

कार्यकर्ताओ को लेनी पड़ेगी भाजपा की सदस्यता- जिलाउपाध्यक्ष .पीएम मोदी करेंगे अभि‍यान की शुरुआत -…

2 weeks ago

बघौचघाट थाने की होने लगी किरकिरी

   बघौचघाट थाने की होने लगी किरकिरी .श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लगी भीड़ , कुछ…

2 weeks ago