September 7, 2024

योगी सरकार में नारियों का हुआ उत्थान: जयनाथ लार में मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम

Spread the love


 अमिट रेखा इमरान अंसारी मेहरौना लार। ब्लाक सभागार में सोमवार को नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम हुआ। प्रारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। ज्ञान की देवी वाणी में मधुरता दो-कस्तूरबा की बच्चियो ने प्रस्तुत किया। एक छात्रा ने सवागत गीत- वेलकम वेलकम छात्रा। प्रेरणा गीत- बस ही एक ही कदम बढ़ाना हैशिक्षा गीत- बच्चों तुम पढ़ने में मन लगाना, वरना बाद में है पछताना है प्रस्तुत किया।भाजपा की जिलामंत्री निर्मला गौतम ने कहा कि सरकार के चार वर्ष जो पूरे हुए हैं। नारी सुरक्षा के मामले में भाजपा ने बहुत कार्य किया है। अब तो परिवार की मुखिया नारी को ही बना दिया गया है। बच्चों के सर्टिफिकेट में पहले माता का नाम आने लगा है। महिलाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता है। भाजपा नेता अनुभा सिंह ने कहा कि नारी शक्ति की अवतार होती है। लार प्रमुख  का पद महिलाओं के लिए सुरक्षित हुआ है। हमें भी  पहली बार सेवा का मौका दें। आप का आशीर्वाद मिला तो हम यह साबित कर देंगे कि नारी शक्ति क्या होती है। हमारे दर पर आने वाली कोई बहन निराश नहीं लौटेगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष वीणा त्रिपाठी ने कहा कि इस सरकार में महिलाओं की बात सुनी जा रही है। एक वह समय था जब महिलाओं की जगह पर बैठकों में उनके पुरुष आते थे। अब आत्म निर्भर होकर स्वावलम्बी होने का समय आ चुका है। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष  जय नाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि प्रदेश के हर ब्लाक में आज नारी सशक्तिकरण मनाया जा रहा है। महिलाओं की आबरू की रक्षा के लिए भाजपा सरकार ने एंटी रोमियो कानून बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया। स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में बहुत तरक्की हुई है। पात्र गृहस्थी का मुखिया मातृ शक्ति को देने का कार्य योगी सरकार ने किया। आत्म निर्भरता के क्षेत्र में बड़े काम हुए हैं।इस अवसर पर समारोह को सलेमपुर महिला थाना प्रभारी प्रियंका मिश्रा, सुधा सिंह बीडीओ, जयनाथ गुड्डन, अमित कुमार सिंह बबलू, भूपेंद्र शाही आदि ने संबोधित किया। संचालन धीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

52110cookie-checkयोगी सरकार में नारियों का हुआ उत्थान: जयनाथ लार में मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम