AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

छठ घाटो पर उमड़ श्रद्धालुओं का भिड़

Spread the love


अमिट रेखा दिनेश गुप्ता
भटनी देवरिया
देवरिया जिला के भटनी थाना क्षेत्र के साहोपार, महादेवा,महुआबारी,चमटोला,चांदपार, मे छठ व्रती मांताओ ने छठ के पहले दिन भटनी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने पुरी आस्था व उमंग के साथ डुबते हुए सुर्य को अर्घय दिया इस दौरान महिलाएं छठ गीत गांते हुए जैसे कांचहि बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए … बहंगी घाटे पहुंचाय’… जैसी गीत से भटनी क्षेत्र का कोना-कोना गूंजता रहा। सूर्योपासना के पर्व डाला छठ के क्रम में शनिवार की सुबह सुख, शांति, संपन्नता तथा पुत्र की मंगल कामना को लेकर निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्यदान कर अपनी पूजा पूरी की। इसके लिए फल, फूल और अन्य पूजन सामग्रियों के साथ महिलाएं परंपरागत रूप से गाजे बाजे के साथ छठ माता के गीत गाते हुए निकलीं। नदी और पोखरों के घाटों पर पूरी तरह मेला जैसा दृश्य नजर आया। भटनी के जलपा मांता मदिंर और साहोपार महदेवा घाट पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। वही घाटों पर काफी अक्षी खासी भीड़ रहा।वही साहोपार महदेवा गांव के संमानित लडको द्वार छठ ब्रती महिलाओं के लिए घाट पर पानी और चाय देकर छठ माता का आशिर्वाद प्राप्त किया। अंततः छठ ब्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्यदान कर अपनी पूजा पुरी किया।