अमिट रेखा ब्यूरो देवरिया-
जनपद देवरिया के विकास खंड पथरदेवा पूर्वी वार्ड नं 1 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्यासी विनोद सिंह कुशवाहा ग्राम रामनगर टोला जानकी नगर निवासी कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र व पिछड़ा वर्ग से जिला पंचायत सदस्य के लिए ब्लाक क्षेत्र से पुनः प्रत्यासी के रूप में उभर कर आ रहे है। बतादे की पिछले जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जनता के द्वारा विनोद सिंह कुशवाहा को काफी वोट मिले थे। भावी जिला पंचायत प्रत्यासी विनोद सिंह कुशवाहा का कहना है कि भारती जनता पार्टी अगर विकास खंड पथरदेवा से अपना उमीदवार मुझे घोषित करती है तो एक बार फिर टक्कर की लड़ाई लड़ने की तैयारी रहेगी। ऐसे में विनोद सिंह कुशवाहा विकास खण्ड पथरदेवा में एक लोकप्रिय नेता व समाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी छब्बी को जरूर बना लिया है। जनता के सुख दुःख में सहयोग करना एवं जनता के तकलीफ़ों में दौड़ते रहना कई वर्षो से अपनी दैनिक दिन चर्या भी बना लिया है।
जिसका असर पिछले चुनाव में जनता के सहानभूति को दिल की गहराईयों से आशीर्वाद के रूप मे भी गले लगाया था 15 वर्षो से जाति धर्म छोटे- बड़े सभी लोगो को सम्मान देने का कार्य करते आ रहे है। लगातार कई वर्षो से अभी विकास खण्ड पूर्वी 1 में पिछड़ा वर्ग सीट नही आ पाया है। अगर इस बार चुनाव के लिए पिछड़े वर्ग में सीट प्रत्यासीयो के लिए आता है तो जनता का आशीर्वाद पुनः एक बार दिल की गहराईयों से गले लगाने का सौभाग्य प्राप्त अवश्य होगा। ऐसे भावी प्रत्यासी की बातों को सुनकर व प्रभाव को देखते हुए बताया जा रहा है कि विनोद सिंह कुशवाहा पिछड़ा वर्ग व कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र में काफी मजबूत साबित पाएं जाएंगे।
कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र व पिछड़ा वर्ग से चुनाव में आजमाएंगे भाग्य : विनोद सिंह कुशवाहा

More Stories
अतिक्रमण पर गरजा नगर पंचायत तरकुलवा का जे सी बी
सरकारी जमीन पर ही हो रहा है आगँनबाड़ी भवन का निर्माण- राणा प्रताप सिंह
हरेराम त्रिपाठी का पत्नी बदामी देवी सहित सड़क हादसे में निधन