October 18, 2024

राष्ट्रीय पहलवान ने किया कंबल वितरण

Spread the love


अमिट रेखा
शक्ति ओम सिंह
खजनी गोरखपुर
बढ़पुरवा। आज खजनी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा गहना में ब्रह्मदेव यादव के पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पहलवान अरविंद राय बिट्टू द्वारा लगभग ३५० कंबल का वितरण किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मदेव यादव के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम ग्राम प्रधान अवधेश यादव के निवास स्थान पर रखा गया कंबल वितरण विकलांग महिलाएं एवं वृद्ध लोगों के बीच किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत हरि यादव और राजेश राय, पहलवान जितेंद्र यादव, अजय मिश्रा, अप्पू यादव, दीपक यादव, पहलवान राम आशीष, श्री प्रकाश तिवारी, संतोष तिवारी, सोमनाथ, ध्रुव यादव, राम मिलन यादव, जनार्दन यादव, विजई राय, चंद्रिका राय, जय प्रकाश राय एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

13570cookie-checkराष्ट्रीय पहलवान ने किया कंबल वितरण