October 18, 2024

देवरिया में बोले योगी- प्रदेश में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नही

Spread the love

देवरिया में बोले योगी- प्रदेश में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नही

देवरिया जनपद में दिया ₹ 477.46 करोड़ रुपये का सौगात

प्रदेश के प्रत्येक जिले में बनेगा मेडिकल कालेज :
योगी

अमिट रेखा नन्हे तिवारी।।
बघौचघाट देवरिया ।। जनपद देवरिया विधान सभा पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इण्टर कालेज में आज दिनांक 18 अक्टूबर को तीन दिवसीय किसान मेले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आगमन करीब 2 :30 बजे हुआ । प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के द्वारा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ महाराज को फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। ततपश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के द्वारा पूर्व मंत्री स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही के प्रतिमा / चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवम अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश स्तर पर विकास करने की बात कही गयी उन्होंने कहा कि आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही की 40 वी पुण्यतिथि पर हम सभी एकत्रित हुए है एवम मैं समस्त प्रदेशवासियों सहित आज इस पावन दिन के बेला पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हु। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आधुनिक तकनीकी से फसल उगाए तो बहुत ही लाभ मिलेगा। गोरखपुर का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला के द्वारा सबसे अधिक उपज वर्तमान तकनीकी अपना कर की गई है। अगर किसान मेहनत करे और लगन पूर्व कार्य करे तो अच्छी पैदावार की जा सकती है। आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया की मिट्टी बहुत ही अच्छी है यहां पानी 10 फिट पर निकल आते है। बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में आज किसान कुछ जिलों में बाढ़ से प्रभावित हुए है। परन्तु घबराने की बात नही है उन्हें हर प्रकार से सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के द्वारा जनपद देवरिया को ₹ 477.46 करोड़ का सौगात दिया गया । जिसमे विकास परियोजनाओं के लोकार्पण / शिलान्यास और पुरस्कार, स्वीकृति-पत्र, टूलकिट, आवास चाबी आदि सम्लित रहा। उन्होंने बताया कि यह जनपद के कई विकास कार्यो के लिए उपयोग में लाया जाना है। महिलाओं के प्रति प्रतिस्पर्धा को दिखाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नही है। पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराई जा रही है। अबैध कारोबार व अबैध रूप से कमाई गई सम्पति को मिट्टी में मिलाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। आगे कहा की हर जनपद में विकास का कार्य तेजी से चल रहा है जल्द ही प्रदेश के समस्त जिलों में मेडिकल कालेज स्थापित कर दिए जाएंगे। प्रदेश के गरीब जनता को दूर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।। उन्होंने कई जिले में बने मेडिकल कालेज का जिक्र भी किया।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सांसद विजय कुमार दूबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डा धमेन्द्र सिंह, विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, मोहन वर्मा, विवेवकानंद पाण्डेय, सुरेन्द्र कुशवाहा, डा असीम कुमार, मनीष जायसवाल, विनय कुमार गौड, पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

127800cookie-checkदेवरिया में बोले योगी- प्रदेश में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नही