भाजपा की सरकार में नेहा राठौर के ऊपर कसा जा रहा व्यंग: रबुद्दीन
– भाजपाई नारी को नही देते सम्मान कर रहे निंदनीय कार्य
ब्यूरो,बघौचघाट देवरिया। उत्तर प्रदेश जनपद देवरिया विधानसभा के पथरदेवा निवासी रबुद्दीन (प्रदेश कार्यकारिणी) सपा के सदस्य ने आज उत्तर प्रदेश की डबल इंजन भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलती है कि नारी का सम्मान पूरे हिंदुस्तान में होता है। हालांकि यह बात झूठ है। भाजपा सरकार की कमियों को उजागर करने वाली गीतकार नेहा सिंह राठौर के ऊपर व्यंग कसने वाले कई गायक व कवियों का गीत वायरल हुआ है। परंतु इन व्यंग कसने वाले कवियों के गीतों को जब भाजपा के ही नेता व कार्यकर्ता अपने फेसबुक पर शेयर कर रहे है तो नारी की इज्ज़त करने वाली भाजपा सरकार के पोल खुलते नजर आ रहे है। भाजपा के सरकार में यह साबित हो चुका है कि नेता, मंत्री, विधायक, सब भरष्ट है। सरकार को समझ लेना चाहिए कि नारी शक्ति बहुत बड़ी शक्ति होती है और इसका सम्मान सपा की सरकार में होती आई है।नारी को सम्मान देने वाली भाजपा की सरकार में आज नेहा राठौर के गाने पर व्यंग कसने वाले कवियों की कविता बीजेपी कार्यकर्ता वायरल करके नारी को कितनी इज्जत दे रहे है यह जनता देख रही है। एक नारी के इज्ज़त को तार- तार करके भाजपाई अपने फेस बुक आईडी से वायरल करके मजे ले रहे है और कहते है कि नारी सुरक्षित है। क्या यही सुरक्षा है क्या इसी को नारी शक्ति का बढ़ावा देना कहा जाता है। यह स्वतन्त्र व प्रजा तंत्र का हिंदुस्तान है और प्रजा तंत्र में हर नारी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्हें अबला समझकर उनकी आवाज़ को उनकी निंदा करके जो सरकार रोकने का कार्य कर रही है वह क्षमा योग्य विल्कुल नही है।
बांसी नदी के जीर्णोद्वार हेतु 08 अक्टूबर को सफाई अभियान के लिए नामित किए गए…
हिंदू समाज के अंतिम सम्राट राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के जन्म दिवस के विजय दिवस पर…
कुशीनगर जिले के रामकोला नगर पंचायत के बगल के गांव में सोशल आडिट टीम द्वारा…
72 घंटे से अंधेरे मे रहने को मजबूर विद्युत उपभोक्ता, विद्युत कर्मियों की निजी गुटबाज़ी…
आधी-तूफान का कहर 48 घंटे बाद चमकी रोशनी- फाजिलनगर ,जेई सरताज अली की टीम बनी…
जिलाधिकारी ने सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं विद्यालय प्रधानाचार्यो के साथ बैठक किया अमिट रेखा/राकेश…