October 18, 2024

नफरत व अंहकार की राननीति करती है भाजपा सरकार: राधेश्याम सिंह

Spread the love

 

आम जनता त्रस्त है भाजपा सरकार में भाजपा नेताओ को सिर्फ कुर्सी प्यारी: नन्दकिशोर मिश्र

समस्याओं के समाधान को लेकर संघर्ष के लिए सदैव तैयार हु, कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने सेवरही के जनता से किया धोखा: त्रिभुवन जायसवाल

सेवरही नगर पंचायत कार्यालय गेट के समक्ष नगर पंचायत की समस्याओं को लेकरसपाइयों ने एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन किया।,

अमिट रेखा

विनोद मिश्रा सेवरही कुशीनगर

केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार केवल नफरत की भावना से कार्य करने व राजनीति करने में विश्वास करती है। इस सरकार में आम जनता के लिए मुश्किल का दौर चल रहा है। इस सरकार में किसान, नौजवान, बेरोजगार, व्यापारी व महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है। भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था वह नारा खोखला साबित हुआ है।

उपरोक्त बातें सेवरही नगर पंचायत के रामजानकी मन्दिर परिसर में सपा नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल द्वारा नगर पंचायत के मुख्य मार्ग सहित अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर प्रत्येक बुधवार को कार्यालय गेट के समक्ष किये जा रहे धरना प्रदर्शन एवं सभा को अपना समर्थन देते हुए प्रदेश सरकार पूर्व राज्यमंत्री सपा नेता राधेश्याम सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि चुनाव के दौरान हार जीत तो होना एक स्वाभाविक परिक्रिया है लेकिन जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने वाले नेता की राजनीति में कभी हार नही होती। सेवरही की धरती बाबू गेंदा सिंह की धरती है जिन्होने क्षेत्र के विकास में कीर्तिमान स्थापित किया। जबकि वर्तमान समय में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद विधायक केवल दिखावा करने को ही राजनीति मान रहे है। अब तो इन नेताओं के बारे में जनता भी जान चुकी है,2022 में ऐसे जनप्रतिनिधियों को जनता जबाब देगी। सपा सरकार में आम जनता के साथ किसान, नौजवान एवं व्यापारियों सहित हर तबका खुशहाल था। सपा ने कभी भेदभाव की राजनीति में विश्वास नही करती हैं। जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल आम जनता के सामने है। मंहगाई आसमान छू रही है। धरातल पर कही विकास दिखाई नहीं दे रहा है।आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होने जनता से अपील किया कि जनहित से जुड़े मददों के समाधान के लिए सही जनप्रतिनिधि का चुनाव कीजिए समस्याएं स्वतः समाप्त हो जायेगी। वही पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र ने कहा प्रदेश की वर्तमान सरकार का जनता के हितों से कोई लेना देना नही है। यह सरकार महज कोरे आश्वासनों का सब्जबाग दिखा जनता को दिग्भ्रमित करने का काम जानती है लेकिन जनता ने इनका पूरा कार्यकाल देख लिया है। चुनाव सर पर आने पर पुनः कोरे आश्वासनों से जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। श्री मिश्र ने कहा कि क्षेत्र की जनता भंलि भांति जानती है कि वह कभी संघर्षों से पीछे नही हटे है। सेवरही की जनता को समस्याओं से निजात दिलाना पहली प्राथमिकता में है। श्री मिश्र ने पूर्व अध्यक्ष श्री जायसवाल की सराहना करते हुए कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुए संघर्ष करने का कार्य किया। पूर्व विधायक कासिम अली ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा आसमान छूने वाली मंहगाई से आम जनता बुरी तरह से त्रस्त है। जनता ने इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल ने कहा कि जनहित में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराये जाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान कराये जाने की मांग को लेकर उनके द्वारा अनवरत प्रत्येक बुधवार को किया जा रहा है। जबकि धरना प्रदर्शन को कुछ लोग दिखावा बता रहे है, लेकिन जनता सब देख रही है। कौन दिखावा कर श्रेय लेने की कोशिश कर रहा हैं। उन्होने नगर पंचायत कार्यालय को आगाह करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े समस्याओं का समय रहते समाधान नही किया जाता है तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी सेवरही के द्वारा आगामी पांच दिसंबर तक के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित की घोषणा करते हुए यथा कि स्थिति में जनता के सहयोग से आगामी दस दिसंबर से पुनः सेवरही के सभी सड़कों सहित कार्यालयों को जाम करने का अल्टिमेटम पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने दिया। इस दौरान सभा को सम्बोधित करने वालों में मुख्य रूप से सपा नेता इलियास अंसारी, रणविजय उर्फ चुन्नु दूबे आदि ने सम्बोधित किया।

सभा के दौरान मुख्य रूप से समाजवादी युवजन सभा के ब्लॉक अध्यक्ष मक्खन जायसवाल, समीर आलम उर्फ मिकाइल, पूर्व सभासद गोविन्द जायसवाल, मिटठू जायसवाल, राजेश यादव, सलीम आलम, विक्की कुमार, मनीष श्रीवास्तव, मुबारक अली, अब्दुल मनान, सुनील यादव, उमाशंकर गुप्ता आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

106170cookie-checkनफरत व अंहकार की राननीति करती है भाजपा सरकार: राधेश्याम सिंह