थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा कस्टम अधिनियम में की गई कार्यवाही
अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु व तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 02.03.2021 को थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त 1- आदित्य साहनी पुत्र योगेंद्र साहनी उम्र (19 वर्ष) नि0 इटहिया थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज को मिठौरा थाना क्षेत्र सिंदुरिया से तस्करी हेतु नेपाल ले जाते समय 01 गैलन में 50 ली0 अवैध डीजल के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- निल/20 धारा 11 कस्टम अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
आदित्य साहनी पुत्र योगेंद्र साहनी उम्र (19 वर्ष) नि0 इटहिया थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज
बरामदगी-
1- 50 ली0 डीजल
पुलिस टीम–
1 उ0नि0 दुर्गेश वैश्य थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज।
2 का0 सुरेंद्र यादव थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज।
More Stories
भाजपा नेत्री रूपम सिंह ने 1101 लोगों को बनाई भाजपा का सक्रिय सदस्य
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित हुए ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व सफाईकर्मी
सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एसओ