September 7, 2024

Spread the love

 

ब्लॉक प्रमुख ने वृक्षारोपण कर लोगो को किया जागरूकता :

 

रामकोला ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम

 

ओम प्रकाश यादव

रामकोला कुशीनगर

स्थानीय विकासखंड परिसर पर पौधरोपण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह व ब्लाक दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने पौधारोपण किया और लोगों को जागरूक किया। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि हर व्यक्ति को पौधरोपण करना आवश्यक है। पेड़ ही हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, साथ ही वायुमंडल की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। ये मानव जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक हैं। ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग इस निःशुल्क के लेकिन बेशकीमती ऑक्सीजन को हासिल करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी इस पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण नहीं करते हैं तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। कहा कि आज के समय में तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है। लेकिन उसके अनुरूप पौधरोपण नहीं हो रहा है। कहा कि हम सभी आज संकल्प लें कि हम पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा करेंगे। इस मौके पर एडीओ पंचायत मनोरंजन राज श्रीवास्तव, प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष राजेश राव, संजय चौहान, ब्लॉक बड़े बाबू दुर्गेश शुक्ला, जेपी सिंह प्रधान राम अवध यादव आदि मौजू

द रहे।

160970cookie-check