विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर बाजार में आयोजित की गई पुलिस सम्मान समारोह

schedule
2021-07-01 | 04:33h
update
2021-07-01 | 04:33h
person
amitrekha.com
domain
amitrekha.com
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर बाजार में आयोजित की गई पुलिस सम्मान समारोह
Editor July 1, 2021 1 min read

अमिट रेखा – अरविंद कुमार तर्कशील
जंगल नौगांवा – कुशीनगर
जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर बाजार में आयोजित रही पुलिस सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने विगत दिनों इस थाना क्षेत्र में हुई दलित किशोरी के साथ हुए गैंगरेप की घटना का सफल अनावरण और संलिप्त सभी दुराचारियों की गिरफ्तारी करने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित पुलिस टीम को सम्मानित किया।
              सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी परमानंद जायसवाल ने कहा कि आलोचना करने के साथ समय समय पर पुलिस के अच्छे कार्यों की प्रशंसा नितांत आवश्यक है। जिस तत्परता से पुलिस ने विगत दिन दलित किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी किया। वह निस्संदेह प्रशंसनीय और स्वागत योग्य है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि अपराधी की कोई जाति और धर्म नहीं होती है। दलित किशोरी के साथ हुए घटना में पुलिस ने अपना कार्य पूरे मनोयोग के साथ किया और ग्रामीणों के सहयोग के बदौलत ही घटना में संलिप्त समस्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने में सफलता मिल सका। जनता से इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद पुलिस को है। कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित विशुनपुरा पुलिस को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान नूर आलम अंसारी तथा सह अध्यक्षता डॉक्टर उमेश कुमार गुप्ता संचालन कामाख्या नारायण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रधान नुरुल होदा, रंजीत खरवार,प्रधान , हियुवा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र मद्धेशिया, पूर्व प्रधान राममिलन प्रसाद, सोनु जयसवाल प्रधान , डा. सुबाष चन्द्र, राम भजु बी डी सी ,हीरा गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद ,सफीक असारी, बीडीसी अंजेश भारती, लल्लन निषाद, हीरालाल मद्धेशिया, आजाद आलम, , अरविंद कुमार तर्कशील (पत्रकार अमिट रेखा) राजेश मद्धेशिया, दिलीप मद्धेशिया, अजय मद्धेशिया, दिनेश मदेशिया, रम्भु मदेशिया ,बबलू मद्धेशिया,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Like224 Dislike28
6731cookie-checkविशुनपुरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर बाजार में आयोजित की गई पुलिस सम्मान समारोहyes
Post Views: 498
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
amitrekha.com
Privacy & Terms of Use:
amitrekha.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.08.2024 - 12:52:26
Privacy-Data & cookie usage: