कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तमकुहीराज का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न
अमिट रेखा/आर.एन.पांडेय
तमकुहीराज। बार संघ तमकुहीराज का चुनाव काफी गहमा गहमी के बीच संपन्न हो गया। बार संघ चुनाव में विनोद सिंह पटेल अध्यक्ष, अजय राय महामंत्री, अरविंद कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेश राय व जासीम अली कनिष्ठ उपाध्यक्ष, निर्वाचित घोषित किए गए। आरएन पाण्डेय, ऋषिकेश तिवारी व विजय कुमार संयुक्त मंत्री, अखिलेश्वर द्विवेदी व अखिलेश मिश्र उपाध्यक्ष, सूर्यनाथ सिंह कोषाध्यक्ष, अभिलाष श्रीवास्तव, शुभम सिंह, हरेंद्र भारती, सुधीर गुप्ता, संतोष खरवार व जावेद आलम कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है। चुनाव संचालन समिति के सदस्यो ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।
सोमवार को बार संघ तमकुहीराज के चुनाव में 151 मतदाता अधिवक्ताओं में 148 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर विनोद सिंह पटेल को 81, विनय श्रीवास्तव को 61 व सत्यप्रकाश लाल श्रीवास्तव को 6 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुशवाहा को 100, सज्जाद अली को 46 व 2 मत अवैध पाए गए। महामंत्री पद के लिए अजय राय को 87, जाबिर अली 36 व अखिलेश तिवारी को 23 मत मिले जबकि 2 मत अवैध प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेश राय को 90, जासीम अली 75 एवं उमेश वर्मा को 66 मत मिले। इस प्रकार विनोद सिंह पटेल अध्यक्ष, अजय राय महामंत्री, अरविंद कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेश राय व जासीम अली निर्वाचित घोषित किए गए। निर्विरोध निर्वाचन के क्रम में आरएन पाण्डेय, ऋषिकेश तिवारी व विजय कुमार संयुक्त मंत्री, अखिलेश्वर द्विवेदी व अखिलेश मिश्र उपाध्यक्ष, सूर्यनाथ सिंह कोषाध्यक्ष, अभिलाष श्रीवास्तव, शुभम सिंह, हरेंद्र भारती, सुधीर गुप्ता, संतोष खरवार व जावेद आलम कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव संचालन समिति के सदस्य आनन्द प्रकाश मिश्र, दयाशंकर सिंह, नंदलाल प्रसाद, अमरनाथ सिंह, दीपक पाण्डेय ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। बार संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के निर्वाचन पर निवर्तमान अध्यक्ष अशोक राय, शंभू राय, अरविंद पाठक, अरविंद मिश्र, सत्येंद्र मणि चतुर्वेदी, प्रद्युम्न चौबे, अशोक पाण्डेय, रजनीश राय, सत्येन्द्र मिश्र, राजेश राय, नितांत सिंह, मनोज सिंह, प्रमोद राय, मार्कण्डेय वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, राधेश्याम सिंह, रामप्रवेश सिंह, समित मिश्र आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दिया है।
More Stories
पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का बैठक संपन्न, पत्रकार हितों की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता
स्व.अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
आस्था की नगरी कुशीनगर में फल फूल रहा है वेश्यावृत्ति का गोरख धंधा