Categories: EDITOR A

विधानसभा का दर्जा मिला हो या नगर पंचायत का, सबसे पहले पथरदेवा में समाजवादी पार्टी की जीत हुई : नेता रबुद्दीन

Spread the love

विधानसभा का दर्जा मिला हो या नगर पंचायत का, सबसे पहले पथरदेवा में समाजवादी पार्टी की जीत हुई : नेता रबुद्दीन

जुलूस और सोसल मीडिया प्लेटफार्म से दूर रह कर सपाईयों ने पथरदेवा में रचा इतिहास

पथरदेवा में नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतकर क्रांति सिंह ने पार्टी का नाम किया रोशन

पूर्व मंत्री सपा ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के दौड़े का दिखा असर

अमिट रेखा कुशीनगर / देवरिया।। जनपद देवरिया के विधानसभा पथरदेवा में आज 13 मई 2023 को नए नगर पंचायत पथरदेवा में सपा के उमीदवार क्रांति सिंह ने अपने मेहनत के बल पर चुनाव में जीत हासिल किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यासी क्रांति सिंह ने अपने विपक्ष के प्रत्यासी विंध्याचल मद्देशिया, अजय मद्देशिया व भोला तिवारी को चुनाव में हराकर प्रथम बार मे ही जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है। आप सभी को जानकर यह हैरानी होगी कि पथरदेवा नगर पंचायत के चुनाव में सपा प्रत्यासी क्रांति सिंह के द्वारा बड़ी जुलूस व सोसल मीडिया प्लेट फार्म से दूर रहकर सिर्फ जनता के दरबार मे सिर झुकाकर आशीर्वाद को प्राप्त किया है। जिस कारण चुनावी वोट गिनती में सबसे पीछे होकर आगे निकलते गए और स्वंम को जीत में बदल दिया। यही कारण रही कि सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नया नगर पंचायत बनने पर पहले ही बार मे पथरदेवा में जीत का इतिहास रच दिया। जीत हासिल करने में सबसे अधिक मेहनत पार्टी के लोगो की रही । जीत दिलाने में क्षेत्र के चर्चित व वरिष्ठ नेता रबुद्दीन, अजय यादव, संजय मल्ल, धर्मवीर गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन त्रिपाठी, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, बैजनाथ मिश्रा, मंजूर हसन, दुर्गेश मिश्रा का नाम आगे रहा। सपा के पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के द्वारा और वर्तमान सपा जिलाध्यक्ष देवरिया के द्वारा पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील जनता के दरवाजे दरवाजे होती रही। जिसके कारण विपक्ष पार्टियो को हार स्वीकार करनी पड़ी। इस बीच सपा पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले नेता रबुद्दीन से जब बात हुई तो उन्होंने कहा कि पथरदेवा विधानसभा का जब दर्जा मिला उस समय नए विधायक साकिर अली साहब हुए आज जब नया नगर पंचायत का दर्जा मिला है तो भी सपा का ही प्रत्यासी चुनाव में जीत हासिल किया। आगे कहा कि हम सभी सपा पार्टी के नेता व कार्यकर्ता प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भूत पूर्व मुख्यमंत्री सपा श्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देशों का पालन करते है। जनता के बीच सपा के कार्यकाल में हुए विकास को बताते है और धरातल पर विकास करके जीत हासिल करते है। आगे कहा आज पथरदेवा नगर पंचायत का चुनाव आने वाले विधानसभा के लिए जीत का संकेत दे रहा है जनता भाजपा से ऊब चुकी है। निष्पक्ष मतदान की है। जिसका रिजल्ट सामने दिखाई दे रहा है। आगे कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष की इस बड़ी जीत पर मैं पथरदेवा नगरवासियों को हार्दिक बधाई देता हु की नगर पंचायत क्षेत्र के लोग समाजवादी पार्टी के साथ अब खुलकर खड़े है।

141060cookie-checkविधानसभा का दर्जा मिला हो या नगर पंचायत का, सबसे पहले पथरदेवा में समाजवादी पार्टी की जीत हुई : नेता रबुद्दीन
Editor

Recent Posts

बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त

बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…

5 days ago

भाजपा नेत्री रूपम सिंह ने 1101 लोगों को बनाई भाजपा का सक्रिय सदस्य

    यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…

2 weeks ago

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित हुए ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व सफाईकर्मी

  - ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…

3 weeks ago

सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एसओ

सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…

4 weeks ago

न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम –

कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…

4 weeks ago

जोड़ की अवधारणा से संबंधित कक्षा-कक्षीय चुनौतियों पर हुई चर्चा कक्षा एक तथा दो की पाठ्य पुस्तकों में हुआ है बदलाव –

छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…

4 weeks ago