अमिट रेखा/अजय तिवारी/नेबुआ नौरंगिया
कुशीनगर।जिले के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत मठिया आलम के टोला अमवा के सरेह में जमीनी विवाद के बीच मंगलवार दिन के 2 बजे के करीब जोताई के दौरान ट्रैक्टर के चपेट में आकर एक महिला की मृत्यु हो गई वहीं चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले कार्यवाही में व्यस्त रही।
उक्त गांव निवासी प्रेमलाल व पट्टीदार ब्रिजानंद के बीच खेत के मेड़ संबंधित विवाद था।आज दिन के 2 बजे के करीब ब्रिजानंद का पुत्र अजय साहनी ट्रैक्टर से खेत जोताई कर रहा था कि प्रेमलाल की 40 वर्षीय पत्नी पूनम साहनी ने रोकने की कोशिश किया जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह घायल हो गई जिसे सी एच सी कोटवा ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना संबंधित तहरीर नहीं मिली है।शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…
यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…
- ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…
सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…
कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…
छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…