तमाम दल के नेताओ ने गणतंत्र दिवस के 76वे वर्षगांठ पर किया ध्वजारोहण
हर्ष उल्लास के साथ ध्वज फहराते देखे गए थानेदार सहित लोकप्रिय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि
राजू प्रसाद श्रीवास्तव / नन्हे तिवारी-(संवाद)
अमिट रेखा देवरिया/ बघौचघाट। प्रत्येक साल 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस साल अर्थात 2025 में देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। रिपब्लिक डे 2025 की थीम है- स्वर्णिम भारत – विरासत और विकास। यह दिन भारत के इतिहास के एक बेहद महत्वपूर्ण मोड़ का प्रतीक है। यह दिन जब भारत का संविधान लागू हुआ था। तारीख थी 26 जनवरी 1950 की। जब भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रतीक है। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। यानी ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली थी। लेकिन देश को जरूरत थी एक मजबूत कानूनी ढांचे की। तभी संविधान बनाने के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में संविधान सभा का गठन हुआ था। इस सभा को भारत का संविधान गढ़ने में करीब 3 साल का समय लगा। आखिरकार, 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान अपनाया गया। लेकिन, इसे लागू किया गया था 26 जनवरी 1950 को। स्वतंत्रता दिवस की तरह ही हर साल गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ (जिसे पहले राजपथ कहा जाता था) में होता है। राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। भव्य परेड होती है, जिसमें भारतीय सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चे भाग लेते हैं। हर राज्य की विभिन्न झांकियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन होता है। इसके साथ ही आधुनिक भारत और आगे बढ़ते भारत की झांकियां भी दिखाई जाती हैं।
15 अगस्त की तरह ही 26 जनवरी के मौके पर भी देश के वीर जवानों और नागरिकों को उनकी असाधारण बहादुरी और योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र जैसे सैन्य पुरस्कार दिए जाते हैं। वैसे तो 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश रहता है। लेकिन स्कूल, कॉलेज से लेकर सभी सरकारी दफ्तर गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए खुलते हैं। हर तरफ देशभक्ति की छटा बिखरी रहती है। प्रत्येक साल 26 जनवरी की तारीख हमें याद दिलाती है कि आजादी और लोकतंत्र के लिए हमारे पूर्वजों ने कितने संघर्ष किए थे। ये दिन हमें हमारे संविधान की ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। भारतीय होने पर गर्व महसूस कराने के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों की याद दिलाता है। तकनीकी रूप से आगे बढ़ने के साथ-साथ अपने मूल्यों के संरक्षण की याद दिलाता है। अतः इसी अवसर पर देव भूमि देवरिया के पावन धरती पर भी देश का 76वा गणतंत्र दिवस मना जो बड़ी धूम धाम और हर्ष उल्लास के साथ पुलिस लाइन देवरिया में जिला कप्तान तथा डीएम साहिबा के द्वारा जगह जगह स्थलो पर ध्वज को फहराया गया। इस क्रम में विधानसभा पथरदेवा में भी ध्वजारोहण किया गया । जहां क्षेत्र के तमाम पार्टी के नेता ,विभिन्न पद के अधिकारी, कर्मचारी ,पुलिस , ग्राम प्रधान , स्कूल के प्रबंधक, तथा वर्तमान जनप्रतिनिधियों के द्वारा ध्वजारोहण विभिन्न स्थलों पर की गई। ध्वजारोहण के क्रम में सभी दल के नेताओ सहित प्रधानाध्यापक,ग्राम प्रधानों और थानाध्यक्षो ने 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर तरकुलवा और पथरदेवा विकास खण्ड के अंतर्गत सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थाओ पर समयानुसार नियम से झंडारोहण शुरू किया।सभी सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूल कालेजो मे झण्डारोहण कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। जानकारी के मोताबिक़ थाना बघौचघाट मे थाना प्रभारी प्रदीप अस्थाना, थाना तरकुलवा मे थाना प्रभारी मृत्युंजय राय, पकहा में ग्राम प्रधान पकहा मुरारी मोहन शाही अपने ग्राम पंचायत सहित क्षेत्र के तमाम विद्यालयो पर, प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट मे प्रधानाध्यापक रामबालक सिंह, पंचायत भवन , होम्योपैथीक केंद्र पर ग्राम प्रधान बघौचघाट रामबिलास यादव,नगर पंचायत पथरदेवा कार्यालय पर अध्यक्ष क्रांति सिंह,पंचायत भवन बिंदही मे ग्राम प्रधान सतेंद्र तिवारी, बसडीला जद्दूघुरी मे प्रधान हरेंद्र कुशवाहा,हीरो एजेंसी पथरदेवा मे समाज़सेवी कमरे आलम,एम बी एकेडमी मे भाजपा नेता कुवर राय,सेंट्रल पब्लिक स्कूल मे ऐनुल हक सिद्दीकी, मदनी इन्टर कालेज में सपा नेता फकरुद्दीन खान,
मेंदीपट्टी में देवेंद्र लाल श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि व विद्यालय परिवार, किंग्स पब्लिक स्कूल मे वरिष्ठ सपा नेता रब्बुदिन,धर्मवीर गुप्ता,जुगुल किशोर तिवारी,अनिरुद्ध मिश्र,पंचायत भवन कोटवा मिश्र मे प्रधान मुन्ना यादव , सरोज मिश्र उर्फ गुडु बाबा, तथा मंडल के पावन धरती के भिन्न स्थलों पर पथरदेवा मंडल अध्यक्ष – जीपु शाही तथा जनपद देवरिया के विभिन्न स्थलों पर पथरदेवा के दिग्गज नेता- संजय सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया वही नेता संजय सिंह के स्कूल (एम.वी.डी.) अकेडमी पथरदेवा में कुशल व वरिष्ठ भाजपा नेता के करकमलों द्वारा किया गया।
थाने के चौकीदार की पत्नी और बेटा कल से परेशान, नही सुनी रही बघौचघाट पुलिस…
उपाध्याय ने सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया - जीपु शाही पंडित दीनदयाल…
खबर विस्तार से... कृषि मंत्री महोदय एक नजर बघौचघाट थाने पर जिला कप्तान सहित थानेदार…
कृषि मंत्री महोदय एक नजर बघौचघाट थाने पर..... अमिट रेखा देवरिया/ बघौचघाट। आज उन्ही बन्धुयो…
बेईमानी से मिल्कीपुर जीत कर वाह-वाही लूट रहे है सूर्यप्रताप शाही- ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी त्रिपाठी…
कृषि मंत्री ने किया नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन अमिट रेखा ब्यूरो, देवरिया/ पथरदेवा। विधानसभा क्षेत्र…