September 7, 2024

थाना भटनी पुलिस की तत्परता से 06 घण्टे के अन्दर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

Spread the love

 

थाना भटनी पुलिस की तत्परता से 06 घण्टे के अन्दर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 02 शातिर चोर गिरफ्तार

अमिट रेखा दिनेश गुप्ता

देवरिया। थाना भटनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डेमुसातिवारी निवासी संजय यादव सायं अपनी मोटरसाइकिल टीवीएस संख्या यूपी.52.एक्यू.1471 से नकहनी चैराहे पर सब्जी खरीदने हेतु गये थे जहां पर एक जगह मोटरसाइकिल खड़ी कर सब्जी लेने चले गये। जिनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। संजय यादव उपरोक्त द्वारा रात्रि में आस-पास मोटरसाइकिल की खोज-बीन की गयी न मिलने पर आज दिनंाक 09.09.2021 को प्रातः 06ः00 बजे थाना भटनी पर अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी गयी। जिसपर प्रभारी निरीक्षक थाना भटनी द्वारा तत्परता दिखाते हुए तत्काल क्षेत्र में एवं बिहार बार्डर पर सघन वाहन चेकिंग शुरू करा दी गयी। पुलिस टीम द्वारा एकलाम चैराहा बिहार बार्डर के पास से वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल टीवीएस संख्या यूपी.52.एक्यू.1471 को बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों 01.कुन्दन पाण्डेय पुत्र स्व0 अजय पाण्डेय निवासी-छित्रोैली थाना-भटनी जनपद-देवरिया 02.शैलेश यादव पुत्र राजकेश्वर यादव निवासी-छित्रौली थाना-भटनी जनपद-देवरिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकार चोरी की मोटरसाइकिल के संबन्ध में थाना भटनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-142/21 धारा-379 भादंसं में चोरी की मोटरसाइकिल को 06 घण्टे के अन्दर बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियोग का सफल अनावरण किया गया।
*बरामदगी का विवरणः-*
01.चोरी की मोटरसाइकिल टीवीएस संख्या यूपी.52.एक्यू.1471
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
01.कुन्दन पाण्डेय पुत्र स्व0 अजय पाण्डेय निवासी-छित्रोैली थाना-भटनी जनपद-देवरिया
02.शैलेश यादव पुत्र राजकेश्वर यादव निवासी-छित्रौली थाना-भटनी जनपद-देवरिया
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
01.उ0नि0 सुभाष चन्द्र यादव थाना भटनी देवरिया,
02.कां0 राजीव यादव थाना भटनी देवरिया,
03.कां0 अंकित यादव थाना भटनी देवरिया,
04.कां0 प्रिन्स सिंह थाना भटनी देवरिया
05.कां0 दीपक गौंड़ थाना भटनी देवरिया।

94380cookie-checkथाना भटनी पुलिस की तत्परता से 06 घण्टे के अन्दर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।