अमिट रेखा/आर.एन.पांडेय
तमकुहीराज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के तमकुहीराज विधान सभा के तरया सुजान मंडल के हरिहरपुर गोविंद नगर में वरिष्ठ भाजपा नेता धनंजय राय जी के मकान में भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक डॉ असीम कुमार और जिले के मंत्री अतुल श्रीवास्तव ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने वाजपेई जी के जीवन तथा देश के लिए किए गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। साथ ही जिले के मंत्री अतुल श्रीवास्तव ने उनके द्वारा लिखित 51 कविताओं के बारे में बताया तथा भाजपा के युवा नेता निलय सिंह ने कहा कि वे अजातशत्रु थे। इनके राजनीतिक कोई शत्रु नहीं थे। साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति भाजपा नेता धनंजय राय ने वाजपेई जी अमर रहे का नारा लगाकर किया तदोपरांत अध्यक्षता कर रहे तरया सुजान मंडल के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्रा ने कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। इस दौरान तरया सुजान मंडल के महामंत्री राजेश सिंह, राम अशीष मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सुमेश्वर तिवारी, अमरेश मिश्रा, राजनारायण पांडेय, मिथिलेश शर्मा, अवधेश गिरी, रामाश्रय कुशवाहा, मुकेश गोंड, शक्ति केंद्र संयोजक उपेन्द्र चौहान, विनोद गुप्ता, अमरनाथ ठाकुर, रोशन गोंड, आकाश मिश्रा राहुल सहित कई पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
More Stories
3 कलयुगी बेटों ने ईंट से सिर कूंच बाप को उतारा मौत के घाट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का बैठक संपन्न, पत्रकार हितों की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता
विनोद सिंह पटेल अध्यक्ष, अरविंद कुशवाहा उपाध्यक्ष, अजय राय महामंत्री निर्वाचित हुए