June 24, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं: बजरंग बहादुर सिंह

– सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं: बजरंग बहादुर सिंह

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महराजगंज मंडल प्रभारी

– भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल रहे मौजूद

फरेंदा कस्बे के गुप्ता मैरेज हाउस में फरेंदा मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। वही विधानसभा के कुछ क्षेत्र बाढ़ से ग्रसित है। क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक सहायता किया जाए। नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से अपने कार्य का निर्वहन करें। जिससे पार्टी और मजबूत हो सके।इस अवसर पर विधानसभा संयोजक विवेका पांडेय, उत्तरी मण्डल प्रभारी अमरेंद्र मणि पाण्डेय,दक्षिणी मण्डल प्रभारी नागेंद्र प्रसाद ,विस्तारक मनीष मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष डब्बू सिंह विनोद प्रजापति, मण्डल महामंत्री गौरीशंकर पाण्डेय हीरा गुप्ता,परमात्मा अग्रहरि,गणेश निषाद,सुरेश सहानी, लालजी कन्नौजिया, जिला पंचायत सदस्य परमानन्द तिवारी पप्पू यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालजी कन्नौजिया तौलन यादव,सुरेन्द्र यादव,गयादीन चौधरी, बृजेश चौधरी, गुड्डू यादव,महेंद्र प्रसाद,घनश्याम चौधरी, राकेश यादव,बृजेश चौबे आशिष जायसवाल कमलेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com