Categories: EDITOR A

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में तीन दिवसीय बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

अमिट रेखा दिनेश गुप्ता

भटनी देवरिया आज दिनांक 20-02-2021,दिन-शनिवार को कैम्प कार्यालय बरहज में सपा नेता विजय रावत द्वारा आयोजित “तीन दिवसीय बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर” आयोजित हुआ। शिविर के दूसरे दिन शिविर में बूथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। शिविर के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव बेचूलाल चौधरी, मुख्य वक्ता समाजवादी चिंतक चंद्रभूषण सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि विजय प्रताप मणि त्रिपाठी डब्लू मणि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरेराम चौधरी जी ने किया। इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेचूलाल चौधरी ने कहा कि समाजवादी नौजवानों को समाजवादी विचारधारा के बारे में पढ़ना होगा। बूथ के कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में जानना होगा। बूथ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताए। समाजवादी पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान है। बूथ का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। बूथ के कार्यकर्ताओं को बैचारिक रूप से मजबूत बनने की जरूरत है। बूथ के कार्यकर्ता ही 2022 में सपा की सरकार बनायेगे। भाजपा ने किसानो, नौजवानों, छात्रों,महिलाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों, शोषितों, वंचितों, अल्पसंख्यकों,एवं गरीबों को ठगने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में सभी वर्गों का शोषण हो रहा है। देश के सत्ता की चाभी पूंजीपतियों के हाथों में है। सरकार किसानों का उत्पीड़न एवं बेरोजगारी को बढ़ावा दे रही है। मुख्य वक्ता समाजवादी चिंतक चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं को लोहिया, नरेंद्र देव व जयप्रकाश नारायण के बारे में जानना व पढ़ना होगा। समाजवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर के ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत का साथ देने वाले लोग आज देश की सत्ता पर काबिज है। देश मे अराजकता का माहौल है।भाजपा जाति और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। भाजपा सरकार देश की सारी संम्पत्ति को बेचकर अपना तिजोरी भर रही है। सरकार किसानों के खिलाफ बिल लाकर किसानों का उत्पीड़न कर रही है। इस दौरान संबोधित करने वालों में विजय प्रताप मणि त्रिपाठी डब्लूमणि, अम्बिका यादव, संजय पासवान, लालमन यादव, हरेराम चौधरी, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, सछास के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज यादव, हरिओम यादव,सोनु यादव,अब्दुल खालिक, जावेद अख्तर, निशिकांत दिक्सित,राजन मिश्रा, विकास, अंकित, इमामुद्दीन,जितेश, बलवंत यादव, मनोज यादव, शुभम,विरेन्द सोनकर,राजेश निषाद ,धर्मविर यादव ,अबितोस यादव ,जावेद अहमद ,दिपक सोनकर ,राजु यादव, अखिलेश,रामाश्रय यादव, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

42740cookie-checkसपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में तीन दिवसीय बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
Editor

Recent Posts

अमित शर्मा ने संभाला तमकुहीराज थाने का कमान, अपराधियों में मचा हड़कंप

गौ तस्कर और अपराधियों की खैर नहीं - प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा  आर.एन.पांडेय अमिट रेखा/तमकुहीराज।…

5 days ago

सांसद द्वारा सम्पन्न हुआ कार्यकर्ता सम्मान समारोह

अमिट रेखा/आर.एन.पांडेय तमकुहीराज। किसी भी दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी के समान होता…

1 week ago

आवास न मिलने की पात्र ने की शिकायत,आवास दिलाने के नाम पर पैसा लेने का लगाया आरोप

प्रधानमंत्री आवास न मिलने की पात्र ने की शिकायत सभासद प्रतिनिधि की सह पर आवास…

2 weeks ago

एंबुलेंस की टक्कर से एक की हुई मौत परिवार मे छाया मातम

एंबुलेंस की टक्कर से एक की हुई मौत परिवार मे छाया मातम  छात्र पुलिस भर्ती…

2 weeks ago

कार्यकर्ताओ को लेनी पड़ेगी भाजपा की सदस्यता- जिलाउपाध्यक्ष

कार्यकर्ताओ को लेनी पड़ेगी भाजपा की सदस्यता- जिलाउपाध्यक्ष .पीएम मोदी करेंगे अभि‍यान की शुरुआत -…

2 weeks ago

बघौचघाट थाने की होने लगी किरकिरी

   बघौचघाट थाने की होने लगी किरकिरी .श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लगी भीड़ , कुछ…

2 weeks ago