June 23, 2025

AMIT REKHA

अमिट रेखा :- सदा सच के साथ:-गोरक्षनगरी से प्रकाशित

सेवा मिशन का संदेश- लोग देशहित में काम करें, जिससे वह आगे बढ़े : कोविंद

 

सेवा मिशन का संदेश- लोग देशहित में काम करें, जिससे वह आगे बढ़े : कोविंद

 

 

अमिट रेखा/ शमसाद अंसारी कसया /कुशीनगर

 

कुशीनगर दिल्ली में आयोजित दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा पदम शेखर सेन कृत एकल नाट्य कबीर में भारत नामक कार्यक्रम में देश भर से आए दिव्य सेवा मिशन के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने कहा कि सेवा मिशन द्वारा देश भर में लोगों जागृत करने का काम कर रही है कि लोग देश हित में काम करें, जिससे देश आगे बढ़े।इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक द्वारा सम्मानित किया गया और कबीर में भारत नामक पुस्तक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को भाजपा नेता मुरलीधर राव ने कहा कि दिव्य सेवा मिशन के द्वारा देश विदेश में भारत को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे कार्यक्रम चला रहे हैं। कार्यक्रम में कबीर में भारत नामक पुस्तक के विषय में जानकारी देते हुए अध्यक्ष आशीष ने कहा कि इस पुस्तक में भारत के इतिहास में कबीर की बातें रखी गयी। कार्यक्रम को लोकनिर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह, राज्य सभा सांसद कुंअर आरपीएन सिंह ने अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर संजय, राजेश सिंह सहित दिव्य सेवा मिशन के सभी कार्यकर्ता मौजूद

रहे।

About The Author

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com