फरेंदा महराजगंज मार्ग पर स्थित
एलबीएस इंटर कॉलेज से लेकर कम्हरिया गांव तक सड़क के दोनों किनारे सूखे पेड़ खड़े हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। छतरी चौराहे के पास कृष्णा अग्रहरि व नवीन मंडी स्थल गेट के सामने सड़क के किनारे पुराने शीशम के पेड़ सूखकर खड़े है। जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। फरेंदा महराजगंज मार्ग पर नवीन मंडी स्थल के सामने सड़क के किनारे यह पेड़ खड़े हैं। जो पूरी तरह से सूख चुके हैं, इसी के नीचे कुछ लोग गुमटी आदि रखकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। गल्ला मंडी में भी सुबह से शाम लोगों का आना जाना लगा रहता है और यह मुख्य मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ता है, जो दिनभर व्यस्त रहता है। आए दिन हो रहे तेज बारिश व आंधी के कारण यह पेड़ कभी भी सड़क पर गिर सकते हैं। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वही गुमटी में दुकान कर रहे लोग मौत के साए में जी रहे हैं। स्थानीय कमलेश, अवधेश, मनोज, सचिन, नरेश, राजा, अभिमन्यु, सर्वेश, संदीप ने वन विभाग से सूखे पेड़ को कटवाने की मांग की है।
बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…
यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…
- ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…
सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…
कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…
छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…