रंग फेंकने को लेकर दो पक्षो में मारपीट, छह घायल, एक कि मौत
अमिट रेखा सुनील पांडेयब्यूरो महराजगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौलिया के टोला दीनापुर में शुक्रवार की दोपहर रंग फेंकने को ले कर दो पक्ष आपस मे भिंड़ गए। जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए। रंग फेंकने को ले कर मनीराम व अनिल में कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। जिसमे मनीराम, अनिल अमरनाथ, जोखू, मुन्नी, वीरेंद्र, अलगू घायल हो गए।
पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया। जहां पर मनीराम, वीरेंद्र व अमरनाथ की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मनीराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। दोनों पक्षो की तरफ से मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
More Stories
उपाध्याय ने सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया – जीपु शाही
खबर विस्तार से… कृषि मंत्री महोदय एक नजर बघौचघाट थाने पर
कृषि मंत्री महोदय एक नजर बघौचघाट थाने पर…..