पुलिस ने आत्मरक्षा के गुर सिखा छात्राओं को किया जागरूक

Spread the love

मंडल प्रभारी अजय कुमार सिंह

अयोध्या


जरवल रोड( बहराइच) सरकार की ओर से नारी सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे नारी सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को भारत पब्लिक मांटेसरी एक स्कूल सब्जी मंडी जरवल रोड में पुलिस के द्वारा नारी सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। जरवल रोड थाने के एसआई पवन कुमार सिंह ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि समाज में कुछ भी गलत होता दिखे तो इसके बारे में पुलिस को तुरंत जानकारी देकर सहयोग करें। छात्राओं को खुद की सुरक्षा करने व छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर मुखर होकर विरोध करने के प्रति जागरूक किया। वहीं दूसरी तरफ महिला कांस्टेबल शिवानी दीक्षित ने छात्राओं से अपील करते हुए कहा के विपरीत परिस्थिति में महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर जानकारी दें। किसी अजनबी पर कतई विश्वास ना करें अगर कोई अजनबी पुरुष शोहदा पीछा करता है तो यह बात अपने माता पिता और पुलिस को जरूर बताएं। किसी अजनबी पुरुष द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थों का कतई सेवन ना करें। अपनी सुरक्षा के लिए छात्राएं जागरूक होकर विद्यालय आएं। वहीं पर महिला कांस्टेबल शिवानी त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि बेटियों को निर्भीक और सशक्त बनकर अपनी पहचान बनानी चाहिए। बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं है आवश्यकता है आत्मबल को मजबूत कर लक्ष्य को साधने की। कॉलेज या कोचिंग आते जाते समय अगर कोई पीछा करें या संदिग्ध हरकत करें तो इसकी सूचना तत्काल में 1090 या 112 एवं 1076 पर दें। बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस दिन-रात सक्रिय है। कार्यक्रम के दौरान कांस्टेबल आशीष पाल होमगार्ड फूलचंद्र राव पुलिस वाहन चालक परमानंद पाल विद्यालय के प्रबंधक बृजेश कुमार पाल विद्यालय प्रधानाचार्य मेडी लाल श्रीवास्तव अविनाश चंद्र वर्मा दुर्गा प्रसाद वर्मा रत्नेश कुमार शुक्ला रामप्रताप दीक्षित सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

10520cookie-checkपुलिस ने आत्मरक्षा के गुर सिखा छात्राओं को किया जागरूक
Editor

Recent Posts

बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त

बीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त अमिट रेखा नन्हे…

4 days ago

भाजपा नेत्री रूपम सिंह ने 1101 लोगों को बनाई भाजपा का सक्रिय सदस्य

    यूपी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेश भर…

2 weeks ago

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित हुए ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व सफाईकर्मी

  - ग्राम पंचायतों में होना है आरआरसी सेंटर, खाद गड्ढे व सोख्ता का निर्माण…

3 weeks ago

सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एसओ

सरकार पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए दृढ संकल्पित : एस - महिला सुरक्षा जागरूकता…

3 weeks ago

न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दमखम –

कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर के छात्रों का रहा दबदबा - राकेश निषाद व बंधन चौहान बने…

4 weeks ago

जोड़ की अवधारणा से संबंधित कक्षा-कक्षीय चुनौतियों पर हुई चर्चा कक्षा एक तथा दो की पाठ्य पुस्तकों में हुआ है बदलाव –

छात्रों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना है प्रशिक्षण का उद्देश्य दुदही बीआरसी परिसर…

4 weeks ago