पुलिस अधीक्षक ने लेहड़ा मंदिर मेले का किया निरीक्षण

schedule
2022-04-02 | 15:41h
update
2022-04-02 | 15:41h
person
amitrekha.com
domain
amitrekha.com
पुलिस अधीक्षक ने लेहड़ा मंदिर मेले का किया निरीक्षण
Editor April 2, 2022 1 min read

– पुलिस अधीक्षक ने लेहड़ा मंदिर मेले का किया निरीक्षण

अमिट रेखा सुनील पांडेय
ब्यूरो महराजगंज ‌

आंनदगर महराजगंज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस मां लेहरा देवी मंदिर मेले का पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया तथा मेले में भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए। मेले में पुलिस की अभूतपूर्व व्यवस्था रही। पुलिस की यातायात व्यवस्था व कड़ी चौकसी मेले में अतिक्रमण हटाकर चौड़ा मैदान पहले से ही करवाने के कारण मेला क्षेत्र में कहीं भी भीड़ एकत्रित नहीं हो सकी । दूर दूर से आए दर्शनार्थियों ने मां लेहड़ा देवी के सुगम और सुरक्षित दर्शन किए तथा पुलिस व्यवस्था को सराहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुनील दत्त दुबे के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज प्रभारी निरीक्षक फरेंदा, प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर, थानाध्यक्ष महिला थाना मय पुलिस बल के 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहें। चौकस सुरक्षा व्यवस्था एवं उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था के मद्देनजर इस वर्ष मेले में भीड़ इकट्ठी नहीं हो सकी। साथ ही आने वाले दर्शनार्थियों ने मां लेहड़ा देवी के सुगम और सुरक्षित दर्शन किए तथा पुलिस की व्यवस्था को सराहा।

Advertisement

Like224 Dislike28
11638cookie-checkपुलिस अधीक्षक ने लेहड़ा मंदिर मेले का किया निरीक्षणyes
Post Views: 514
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
amitrekha.com
Privacy & Terms of Use:
amitrekha.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
16.10.2024 - 13:15:40
Privacy-Data & cookie usage: