February 17, 2025

पुण्यतिथि पर स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा के संघर्षों के याद कर उनके पद चिन्हो पर चलने का लिया संकल्प

Spread the love

पुण्यतिथि पर स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा के संघर्षों के याद कर उनके पद चिन्हो पर चलने का लिया संकल्प

अपने जीवन कल में स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा ने दबे कुचले गरीब लोगों के मदद के लिए आगे चले,अपनी परिवार की भी नहीं रखा ख्याल-एनपी कुशवाहा

 

भुलाया नहीं जा सकता है स्वर्गीय चंद्रभान के संघर्षों के दिन-पूर्व विधायक मदन गोविंद राव

श्रद्धांजलि सभा

अमिट रेखा: गोल्डेन कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर। राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत इकाई की तरफ से शनिवार को नगर के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में महासभा के संस्थापक रहे स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें महासभा की ओर से एकत्रित हुए लोगों ने संस्थापक रहे स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा की श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन काल के दौरान किए गए समाज के प्रति संघर्षो को याद कर उनके पद चिन्हो पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एनपी कुशवाहा ने कहा मृत अटल है,जो इंसान जन्म लिया है,उसे अपने समय पर मरना भी लिखा है,लेकिन जीवित रहते समाज के लिए जिस व्यक्त ने अपने पीछे परिवार की भी परवाह न करते हुए समाज के दबे कुचले को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया हो,ऐसे में अगर वह शख्स दुनिया छोड़कर हमेशा के लिए समाज से विदा हो जाए तो उसकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी। स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा अपने जीवन काल में समाज को संगठित कर गरीब मजलुम सुशोषित वंचित वर्गों के लिए उनकी लड़ाई में हमेशा खड़े रहे। वह व्यक्ति कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा की मेरा परिवार भी है,वह समाज के लिए ही हमेशा संघर्ष करते थे,समाज का भला करने का कार्य करने में वे कभी पीछे नही देखते थे। ऐसे स्वर्गी चंद्रभान कुशवाहा के जीवन काल के दौरान समाज को संगठित कर समाज के उत्थान के लि जो योगदान दिया है, ऐसे में उनके बताए रास्ते पर चलने से ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा के साथी रहे रामकोला के पूर्व विधायक और भाजपा नेता मदन गोबिन्द राव ने कहा स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा अपने राजनीतिक जीवन को संघर्ष में के रूप में ढालने का कार्य किया था,गरीब लोगों की लड़ाई लड़ने की उनके भीतर एक जुनून की तरह रहती थी,चाहे तहसील से लेकर थाने की पुलिस के साथ साथ मुख्यालय के अधिकारियों से लडना और झगडना ही क्यों न पडे पर वे गरीब लोगों को न्याय दिलाने में हमेशा आगे रहते थे। पडरौना चीनी मिल चलाने से लेकर अमान परिवर्तन समेत बड़ी रेल लाइन बनावाने में स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा के संघर्षों को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। श्रद्धांजलि सभा के पूर्व स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा मार्ग पर महासभा के तरफ से स्वर्गीय कुशवाहा के नाम से नगरपालिका परिषद पडरौना की ओर से लगवाई गई शिलापट पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। अध्यक्षता महासभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामप्रताप कुशवाहा ने किया और संचालन जिला प्रवक्ता केदारनाथ कुशवाहा ने की। श्रद्धांजलि सभा को महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा,खड्डा विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी रहे विजय प्रताप कुशवाहा,भाजपा नेता मोहन चौहान,मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी,पूर्व जिला अध्यक्ष सीतानारायण कुशवाहा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील मौर्य, रामेश्वर कुशवाहा,रामाधार कुशवाहा,आनंद कुशवाह सभासद अरुण चंद्रभान कुशवाहा आदि लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष लालबहादुर कुशवाहा,डॉ मनोज कुशवाहा,अमित कुशवाहा,पारसनाथ कुशवाहा, हरिहर कुशवाहा,बलदेव कुशवाहा,आनंद मिश्रा,देवेश मिश्रा,रामप्रताप मौर्य,छात्र नेता किशन कुशवाहा,सभासद प्रतिनिधि सोनू राज कुशवाहा, बिन्दकिशोर कुशवाहा,शैलेश कुशवाहा,कृष्ण मुरारी कुशवाहा, रमेश कुशवाहा,विनोद कुशवाहा, कृष्णा कुशवाहा,बृजेश कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा,सुदर्शन कुशवाहा,चंद्रभूषण कुशवाहा, संदीप कुशवाहा,कुबेर कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा,पुष्पेंद्र कुशवाहा,हीरालाल कुशवाहा, गुनई कुशवाहा,भागवत कुशवाहा,शैलेश कुशवाहा, अध्यानंद कुशवाहा सहित समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे।

173690cookie-checkपुण्यतिथि पर स्वर्गीय चंद्रभान कुशवाहा के संघर्षों के याद कर उनके पद चिन्हो पर चलने का लिया संकल्प