पूर्व BJP सांसद शरद त्रिपाठी का निधन,राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

schedule
2021-07-01 | 11:37h
update
2021-07-01 | 11:37h
person
amitrekha.com
domain
amitrekha.com
पूर्व BJP सांसद शरद त्रिपाठी का निधन,राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Editor July 1, 2021 1 min read

कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी ट्वीट करके शरद त्रिपाठी के निधन पर दुख जताया।

कुशीनगर मे भी शोक की लहर,भाजपा कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओ ने शरद त्रिपाठी के निधन पर जताया शोक

अमिट रेखा – राज पाठक
सपहा,कसया – कुशीनगर
बीती बुधवार रात संतकबीर नगर के 50 वर्षीय पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन हो गया,वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे,वे लि‍वर सिरोसिस से ग्रस्त थे,शरद त्रिपाठी के निधन की सूचना से राजनीतिक गलियारों में शोक छाया हुआ है.साथ ही, उनके समर्थक भी शोक में हैं,इसके अलावा, भाजपा के कई नेताओं ने उनके परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
2014 में संतकबीर नगर से सांसद बने थे शरद
शरद त्रिपाठी 2014 में संतकबीर नगर से सांसद बने थे। वह खजनी विधानसभा क्षेत्र के झुडिय़ां गांव के मूल निवासी थे। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी तथा दो बेटे व दो बेटियां हैं,शरद त्रिपाठी के पिता रमापति राम त्रिपाठी देवरिया से भाजपा सांसद हैं,वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं,शरद त्रिपाठी के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।
BJP के वरिष्ठ नेता शरद त्रिपाठी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख,ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतकबीरनगर से पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद त्रिपाठी के असमय निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा,’शरद त्रिपाठी के असमय निधन से दुखी हूं। समाज की सेवा करने के साथ ही निचले तबके के लोगों के लिए काम करना उन्हें पसंद था। संत कबीर दास जी के आदर्शों को लोकप्रियता दिलाने के लिए उन्होंने प्रयास किए। उनके समर्थकों और परिजनों के लिए सांत्वना।ओम शांति।’
प्रधानमंत्री के अलावा अमेठी से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व केशव मौर्य,स्वंतत्रदेव सिंह समेत पार्टी बड़े नेताओं ने शरद त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया है।

Advertisement

Like224 Dislike28
6737cookie-checkपूर्व BJP सांसद शरद त्रिपाठी का निधन,राजनीतिक गलियारों में शोक की लहरyes
Post Views: 440
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
amitrekha.com
Privacy & Terms of Use:
amitrekha.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
18.08.2024 - 16:09:06
Privacy-Data & cookie usage: